Home haryana हरियाणा कला परिषद के कलाकारों ने दिया हरियाणवी संस्कृति का परिचय

हरियाणा कला परिषद के कलाकारों ने दिया हरियाणवी संस्कृति का परिचय

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज़ डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र । संस्कृति सोसाइटी फॉर आर्ट्स एंड कल्चरल डेवलपमेंट द्वारा कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में सातवें हरियाणा अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आयोजन किया गया, फिल्मी जगत की मशहूर अभिनेत्री और धारावाहिक महाभारत में द्रौपदी का अभिनय करने वाली रूपा गांगुली, अभिनेत्री मुनमुन सेन, शिखा मल्होत्रा, अभिनेता अखिलेंद्र मिश्रा, यशपाल शर्मा ने शिरकत कर फिल्म महोत्सव को सफल बनाने में योगदान दिया। पांच दिवसीय फिल्म महोत्सव में हरियाणा कला परिषद की ओर से केलापति दल के लोकगीतों तथा निखिल कुमार के हरियाणवी लोकनृत्यों के माध्यम से सहयोग देकर महोत्सव को सफल बनाया। महोत्सव में 16 देशों की 19 भाषाओं में 75 अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त फिल्में दिखाई  गई, जिनमें अध्यात्म और अभिनय, भारतीय सिनेमा में महिलाओं का योगदान, वर्तमान परिदृश्य में मीडिया की भूमिका, बाल फिल्में, महिला सशक्तिकरण आधारित फिल्में शामिल रही। फिल्मों के अतिरिक्त हरियाणा कला परिषद की ओर से केलापति और उनकी साथी कलाकारों ने हरियाणवी पारम्परिक लोकगीतों के माध्यम से उत्सव में चार चांद लगाए। माहौल ऐसा था कि उत्सव में शिरकत करने वाले अभिनेता तथा अभिनेत्रियां भी स्वयं को लोकगीतों पर थिरकने से नहीं रोक पाए और हरियाणा कला परिषद के लोक कलाकारों के संग ठुमके लगाते नजर आए। इतना ही नहंी उत्सव के समापन पर फिल्म अभिनेता यशपाल शर्मा की उपस्थिति में निखिल कुमार और उनके दल ने हरियाणवी लोकनृत्यों से समां बांधा।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?