एनडी हिंदुस्तान संवाददाता शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां हिमाचल पथ परिवहन …
एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य बोले मृतकों के परिजनों को 50 …
हार से बौखलाई BJP सरकार नौजवानों से हार का बदला निकाल रहीः दीपेन्द्र हुड्डा शिक्षा को व्यापार …
उत्तराखंड भ्रातृ मंडल लम्बे समय से कोटद्वार के लिए बस चलाने के लिए मांग कर …
कुलपति प्रो. करतार सिंह धीमान ने परीक्षा शाखा के सभी कर्मचारियों को दी बधाई श्रीकृष्ण …
पीठाध्यक्ष मां भगवती का आशीर्वाद और प्रसाद लेकर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नए मंत्रिमंडल …
इस बार निर्वाचित कांग्रेसी सांसद वरूण चौधरी को हालांकि लोकसभा स्पीकर द्वारा बनाया जा सकता …
तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बनने पर निर्वतमान मेयर मदन चौहान के कार्यालय पर …
प्रदेश के 22 जिलों के 22 राजकीय स्कूलों में किया जा रहा है टाबर उत्सव-2024 …
मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के अंतर्गत सरकार आज 7500 से अधिक लाभार्थियों को देगी 100-100 गज के प्लाटों का कब्जा प्रमाण पत्र सोनीपत में होगा राज्य स्तरीय समारोह महात्मा गांधी की विरासत का ढिंढोरा पीटने वाली कांग्रेस सरकार ने योजना बनाकर गरीब लोगों को अधर में छोड़ा न्यूज़ डेक्स संवाददाताचंडीगढ़। हरियाणा में गरीब लोगों के सिर पर छत मुहैया करवाने के उद्देश्य शुरू की गई मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के अंतर्गत सरकार 10 जून को 7500 से अधिक बीपीएल लाभार्थियों को 100- 100 गज के प्लाटों का कब्जा प्रमाण पत्र प्रदान करेगी। कब्जा देकर इन प्लाटों की रजिस्ट्री भी मौके पर ही करवाई जाएगी।यह घोषणा आज मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह ने यहां आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए की उन्होंने बताया कि 10 जून को सोनीपत में राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किया जाएगा, जहां ऐसे लोगों को प्लॉटों का कब्जा प्रमाण पत्र दिया जाएगा। साथ ही, प्रदेशभर में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जहां मंत्रीगण और विधायकगण पात्र लोगों को प्लॉट का कब्जा प्रमाण पत्र देंगे। नायब सिंह ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती योजना के तहत गरीब लोगों को भूखंड आवंटित करने की बात कही थी, लेकिन उन्हें उनके हालातों पर छोड़ दिया और न ही लोगों को कोई कागज दिए। पिछले 15 वर्षों में उन्हें भूखंडों का कब्जा ही नहीं दिया गया। ये लोग लगातार प्लॉट के कब्जे के लिए चक्कर काट रहे थे। ऐसे लोगों को राहत पहुंचाने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने वर्ष 2024-25 के बजट अभिभाषण में घोषणा की थी कि मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत ऐसे लगभग 20,000 से अधिक लाभार्थियों को भूखंडों का कब्जा दिया जाएगा। इसके अलावा, शेष 12500 लाभार्थियों को सरकार मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के अन्तर्गत परिवार को भूखंड खरीदने के लिए 1 – 1 लाख रुपये तक की राशि देगी।उन्होंने बताया कि राज्य सरकार सर्वे के माध्यम से नए पात्र लोगों को चिन्त कर रही है। ऐसे लाभार्थियों के लिए भी सरकार जल्द ही एक पोर्टल खोलेगी, जिस पर ये लोग मकान के लिए आवेदन कर सकेंगे। महात्मा गांधी की विरासत का ढिंढोरा पीटने वाली कांग्रेस सरकार ने योजना बनाकर गरीब लोगों को अधर में छोड़ा मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने महात्मा गांधी जी के नाम पर योजना तो चलाई लेकिन उसे अमलीजामा नहीं पहनाया। महात्मा गांधी की विरासत का ढिंढोरा पीटने वाली कांग्रेस सरकार ने योजना बनाकर गरीब लोगों को अधर में छोड़ दिया। जबकि श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में महात्मा गांधी, ज्योतिबा फुले और डॉ भीमराव अंबेडकर की सोच के साथ हमारी डबल इंजन की सरकार गरीब लोगों के जीवन को सरल व सुगम बनाने के लिए काम कर रही है। 10 वर्षों में पीएम आवास योजना में बने 14,939 मकान नायब सिंह ने कहा कि पिछले 10 वर्षों के दौरान हरियाणा में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 14,939 मकान बनाकर गरीब लोगों को दिए गए हैं। योजना के तहत लगभग 552 करोड़ रुपए की राशि खर्च की गई है। इसके अलावा, …
28 विद्यार्थियों ने जेइइ-एडवांस की परीक्षा में मारी बाजी खुशियों के ढोल/डीजे के साथ झूमें …
3 महीनों में 50 हजार युवाओं को नौकरी देने का वादा ढकोसला: अनुराग ढांडा हरियाणा …
