Home Kurukshetra News श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी का जन्मोत्सव मनाया

श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी का जन्मोत्सव मनाया

by ND HINDUSTAN
0 comment

जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष के जन्मोत्सव पर की गई लम्बी उम्र की कामना जयराम विद्यापीठ में ब्रह्मचारियों ने किया मंत्रोच्चारण के साथ अनुष्ठान

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी के जन्मोत्सव पर मंगलवार को जिस प्रकार हरिद्वार, ऋषिकेश, दिल्ली, बेरी (रोहतक), नरवाना, वृन्दावन इत्यादि सहित देशभर में फैली जयराम संस्थाओं में भव्य एवं हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रम आयोजित किये गए, उसी तरह धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में भी ब्रह्मसरोवर के तट पर जयराम विद्यापीठ में ब्रह्मचारियों, ट्रस्टियों तथा भारी संख्या में श्रद्धालुओं द्वारा जन्मदिवस मनाया गया।

जयराम संस्थाओं के मीडिया प्रभारी राजेश सिंगला ने बताया कि भारतीय सनातन संस्कृति के सतत संवाहक, धर्म, आध्यात्म, सेवा, संस्कार एवं परम्पराओं के माध्यम से राष्ट्रीय चेतना के प्रति अत्यंत संवेदनशील परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी का जन्मोत्सव मंगलवार को देशभर की संस्थाओं में उनके श्रद्धालुओं द्वारा बड़ी ही श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

उन्होंने बताया कि ब्रह्मचारी ने देशभर में आपसी भाईचारे एवं सदभाव की कामना की है। साथ ही सर्वकल्याण की भावना से कोरोना महामारी से मुक्ति की कामना की है। आज राष्ट्रीयता को देखते हुए देश विरोधी ताकतों को मुंह तोड़ जवाब देने की आवश्यकता है। ब्रह्मचारी ने अपने जन्मदिवस संदेश में कहा है कि आज देश में भारतीय संस्कृति, संस्कारों और संस्कृत भाषा की रक्षा के लिए युवा वर्ग को जागृत किये जाने की आवश्यकता है।

सिंगला ने बताया कुरुक्षेत्र में जयराम संस्कृत महाविद्यालय के ब्रह्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने इस मौके पर तीन दिन से चल रहे अनुष्ठान एवं पूजन का राष्ट्रीय एकता की कामना करते हुए मंत्रोच्चारण के साथ समापन किया। इस मौके पर ब्रह्मचारियों ने समर्पण कामना पाठ और भण्डारा भी किया। भण्डारे में बड़ी संख्या में संतों और श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। सिंगला ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम देशभर में फैली जयराम संस्थाओं में आयोजित किये गए। ब्रह्मचारी के जन्मोत्सव पर जयराम संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य रणबीर भारद्वाज, कपिल मित्तल, आचार्य प. राजेश प्रसाद लेखवार शास्त्री, जितेंद्र शर्मा, प्रवीण, कमल शर्मा, पुरुषोत्तम शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने लम्बी उम्र की कामना की।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?