न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र। जिलाधीश एवं उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़ ने कहा कि गुरु अर्जुन देव के शहीदी दिवस जून 2021 में पाकिस्तान जाने वाले इच्छुक श्रद्धालुओं की सूचि गृह विभाग हरियाणा के अतिरिक्त मुख्य सचिव को भेजी जानी है। इसलिए इस यात्रा के लिए इच्छुक श्रद्घालु पासपोर्ट की प्रति सहित 15 अप्रैल 2021 तक प्रशासन के पास आवेदन जमा करवा सकते है।
जिलाधीश ने छटी पातशाही गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मैनेजर, श्री सुखमणी साहिब सेवा सोसायटी के सचिव, गुरुद्वारा मस्तगढ़ साहिब शाहबाद के मैनेजर, गुरुद्वारा बिहोली साहिब पिहोवा के मैनेजर तथा सिरोमणी अकाली दल पिहोवा के प्रधान को पत्र लिखकर पाकिस्तान जाने वाले श्रद्घालुओं की सूचि जमा करवाने के लिए कहा गया है।