आरोपी की पहचान: अब्दुल अहमद शेखशोपियां (जम्मू-कश्मीर) का निवासी
सुरक्षा बलों ने मौके पर हिरासत में लियामंशा और पृष्ठभूमि की जांच जारी
एनडी हिंदुस्तान
अयोध्या।श्री राम मंदिर परिसर में नमाज पढ़ने का प्रयास करने वाला घटनाक्रम सामने आया है। व्यक्ति की पहचान पुलिस ने कर ली गई है। आरोपी का नाम अब्दुल अहमद शेख बताया गया है। पुलिस के अनुसार, उसके पास से मिले आधार कार्ड में वह जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले का निवासी है। शनिवार को सुरक्षाकर्मियों ने उसे उस समय हिरासत में लिया, जब वह मंदिर परिसर के भीतर नमाज़ अदा करने की कोशिश कर रहा था। मौके पर तैनात सुरक्षा बलों की सतर्कता से स्थिति नियंत्रित रही। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह जांच की जा रही है कि घटना के पीछे कोई पूर्व नियोजित मंशा या सुरक्षा चूक तो नहीं थी।