Home Kurukshetra News हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने किया वीटा बूथ का उद्घाटन

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने किया वीटा बूथ का उद्घाटन

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

पंचकूला। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने आज स्वास्तिक विहार सेक्टर-5 मनसा देवी काम्लेक्स में वीटा बूथ का उद्घाटन किया। इस वीटा बूथ के खुलने से सेक्टरवासियों को गुणवत्तापरक दूध व दूध से बने खाद्य पदार्थ किफायती दामों पर उपलब्ध होंगे।  स्वास्तिक विहार सेक्टर-5 मनसा देवी काॅम्पलेक्स में स्थित यह वीटा बूथ सप्ताह में सातों दिन खुला रहेगा। ग्राहक सुबह 6 से रात 11 बजे तक अपनी आवश्यकता के अनुसार वीटा उत्पाद खरीद सकेंगे।

इस अवसर पर गुप्ता ने वीटा बूथ का अवलोकन किया और वहां पर उपलब्ध वीटा के खाद्य पदार्थों के बारे में जानकारी प्राप्त की। उद्घाटन के उपरांत गुप्ता ने कहा कि वीटा हरियाणा का एक अग्रणीय ब्रांड है और वीटा का दूध व दूध से बने अन्य खाद्य पदार्थ जैसे खीर, दही, मक्खन, घी, मीठी व नमकीन लस्सी, पनीर, पिन्नी आदि की मार्केंट में भारी मांग रहती है।

 उन्होंने कहा कि वीटा के उत्पादों के प्रति बढ़ती मांग को देखते हुए राज्य में विभिन्न स्थानों पर बड़ी संख्या में नये वीटा बूथ खोले जा रहे है ताकि लोगों को सस्ते व गुणवत्तापरक खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाये जा सके। इसी कड़ी में आज उन्होंने यहां नये वीटा बूथ का उद्घाटन किया है। 

गुप्ता ने कहा कि सरकार द्वारा यह भी निर्णय लिया गया है कि वीटा बूथ पर दूध व दूध से बने खाद्य पदार्थों के अलावा फल, सब्जियां व हेफेड उत्पाद की बिक्री भी की जायेगी ताकि लोगों को प्रतिदिन उपयोग में आने वाली खाद्य वस्तुयें एक ही जगह पर उपलब्ध हो सके।  इस अवसर पर बीजेपी के जिला अध्यक्ष अजय शर्मा, जिला उपाध्यक्ष उमेश सूद व एसपी गुप्ता, पार्षद सुरेश वर्मा, जय कोशिक व नरेंद्र लुबाना, सुरेंद्र मनचंदा, राजेंद्र नोनियाल व अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?