न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के शिक्षण प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान द्वारा शनिवार को हर्टफुल कैम्पस प्रोग्राम के तहत ‘दक्षता विकास एवं जीवन कौशल’ विषय पर 6 दिवसीय वर्चुअल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आइटीटीआर की प्राचार्या डॉ अमीषा सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम के प्रथम दिन विषय विशेषज्ञ के रूप में संजय उपरेती ने टॉक ऑन कनेक्शन के संदर्भ में अपने विचार प्रस्तुत करते हुए पावर ऑफ इंटेंशन के बारे में बताया। इसके साथ ही उन्होंने लिविंग लाइब्रेरी का जीवन में महत्व पर प्रकाश डाला।
वहीं कार्यक्रम में दूसरे विशेषज्ञ के रूप ब्रिगेडियर कुलजीत सिंह रघुवंशी ने आराम एवं ध्यान के संदर्भ में गतिविधियों के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि ध्यान द्वारा मानसिक दबाव एवं तनाव को कम किया जा सकता है। कार्यक्रम में संयोजक की भूमिका डॉ. दिग्विजय सिंह ने निभाई। इस अवसर पर संस्थान के सभी प्राध्यापकगण एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।