न्यूज डेक्स संवाददाता
अंबाला। हरियाणा भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज से हरियाणा के दो दिन के प्रवास पर है। इस दौरान वे अम्बाला विधानसभा क्षेत्र के बलाना मंडल के पन्ना प्रमुखों की बैठक को सम्बोधित करने के अलावा कैथल में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करेंगे। इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पंचकूला व चण्डीगढ़ में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेगें। मीडिया से बातचीत करते हुए प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के दो दिवसीय हरियाणा प्रवास की रूप रेखा तैयार कर ली गई हैं। सबसे पहले वे अम्बाला में बलाना मंडल में संगीत पैलेस में आयोजित बैठक में शिरकत करेगें।
उन्होंने बताया कि हरियाणा में 307 मंडल है। जिनमें बलाना मंडल की एक आदर्श बैठक होगी। इस बैठक के दौरान वे मंडल में पार्टी का काम कैसे चलता हैं इसकी जानकारी लेगें तथा कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए दिशा-निर्देश देगें। उन्होंने कहा कि हरियाणा के प्रभारी विनोद तावड़े सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी भी मौजूद रहेगें। उन्होनें बताया कि पंचकूला में वे विधायकों एवं सांसदो की बैठक लेगें तथा उसके बाद वे पार्टी की कौर गू्रप की बैठक लेगें। प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ ने बताया कि हरियाणा में 19786 बूथ है। जिनमें से एक पंचकूला का बूथ नम्बर 26 है, जिसकी बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा लेगें। उन्होंने कहा कि अगले दिन बीजेपी-जेजेपी की बैठक होगी। उन्होंने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि भाजपा सेवा ही संगठन के मंत्र पर काम कर रही हैं। उन्होनें कहा कि भाजपा अपनी गति से काम करती है। विपक्ष बिखरा हुआ होने सवाल पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि लोकतंत्र में मजबूत प्रतिपक्ष की अपनी भूमिका रहती हैं।
इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता डॉ. संजय शर्मा, विधायक असीम गोयल नन्यौला, भाजपा जिला प्रभारी एवं विधायक धनश्याम दास अरोड़ा, उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी, अतिरिक्त उपायुक्त सचिन गुप्ता, भाजपा जिला प्रधान राजेश बतौरा, भाजपा कार्यकारिणी सदस्य जगमोहनलाल कुमार, बलाना मंडल प्रधान गुरजंट सिंह, बन्तो कटारिया, पूर्व विधायक राजबीर सिंह बराड़ा, निवर्तमान जिला परिषद् चेयरमेन सुरेन्द्र राणा, अनुभव अग्रवाल, अनिल सैनी, जिला मीडिया प्रमुख सुधीर शर्मा, कृष्ण आनन्द, नरेन्द्र सिंह, देवेन्द्र राजू, हितैष जैन, मनदीप राणा, भाजपा किसान मोर्चा जिला प्रधान अनिल राणा, अशोक साहनी के साथ-साथ अन्य भाजपा पदाधिकारीगण मौजूद रहें।