सिक्खों की आन-बान-शान दस्तार की बेअदबी बर्दाशत नहीं करेगा समाज : गाबा
न्यूज डेक्स संवाददाता
शाहाबाद,8 अगस्त। मध्य प्रदेश में पुलिस कर्मियों द्वारा सिक्खों के साथ किए गए अमानवीय व्यवहार पर शिरोमणि अकालीदल ने विरोध जताया। अकालीदल के जिला शहरी वरिष्ठ उपप्रधान जगदेव सिंह गाबा, सुखवंत सिंह बग्गी, करतार सिंह दामली, इंद्रजीत सिंह सग्गू, गुरदीप सिंह संधू, सुरेंद्र सिंह हंस, नरेंद्र सिंह कंबोज, जसकीरत सिंह ने कहा कि सिक्खों से ऐसी बर्बरता किसी भी हालत में बदर्शत नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मियों को सिक्खों के साथ किए गए अमानवीय व्यवहार के लिए सख्त से सख्त सजा दी जानी चाहिए। गाबा ने कहा कि सिक्खों की आन-बान-शान दस्तार की बेअदबी कर पुलिस कर्मियों ने शर्मनाक कार्य किया है। जिसको सिक्ख समुदाय कभी बर्दाशत नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि जब तक बेअदबी करने वाले पुलिस कर्मियों पर कार्यवाही नहीं की जाएगी तब तक सिक्ख समुदाय अपना रोष प्रकट करता रहेगा।