Home haryana कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटीः सीएम मनोहर लाल ने किया केयू ग्रीन कैंपस बुक का विमोचन

कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटीः सीएम मनोहर लाल ने किया केयू ग्रीन कैंपस बुक का विमोचन

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के आडिटोरियम में मंगलवार देर सायं आयोजित बैसाखी उत्सव में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय राष्ट्रीय पर्यावरण संरक्षण गतिविधि कार्यक्रम के तहत् केयू ग्रीन कैम्पस 2021 बुक का विमोचन किया। इस ग्रीन कैम्पस बुक में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के हरे-भरे परिसर को पर्यावरण की दृष्टि से महत्वपूर्ण छायाचित्रों के माध्यम से दर्शाया गया है। कुवि का परिसर पहले भी देश के विश्वविद्यालयों में अपनी हरियाली के लिए विख्यात है। पहले भी कुवि परिसर को भारत के राष्ट्रपति द्वारा ग्रीन कैम्पस अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है।

कुवि राष्ट्रीय पर्यावरण संरक्षण गतिविधि कार्यक्रम के नोडल आफिसर व छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. अनिल वशिष्ठ ने बताया कि पर्यावरण सम्बंधी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर पर्यावरण से जुड़े अनेको कार्यक्रम किए जाते हैं। इन कार्यक्रमों में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालयों के विद्यार्थी की प्रतिभागिता रहती है। विगत में 26 जनवरी को राष्ट्रीय स्तर पर भी आयोजित कार्यक्रमों में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की प्रतिभागिता रही है।

उन्होंने बताया कि आगे भी पर्यावरण सम्बन्धी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए कॉलेज स्तर पर नोडल आफिसर बनाए जाने की योजना तैयार है। इन योजनाओं से युवाओं को पर्यावरण संरक्षण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों में भागीदारी करने का अवसर मिलेगा।  उन्होंने बताया कि इस राष्ट्रीय गतिविधि कार्यक्रम के तहत् 5 विद्यार्थियों को इको कमांडर की ट्रैनिंग के लिए नामांकित किया जा रहा है। एक महीने के प्रशिक्षण के बाद यह सभी विद्यार्थी अपने विभाग, विश्वविद्यालय व समाज को जागरूक करने का प्रयास कर रहे हैं।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?