Home Kurukshetra News केसरी देवी जयराम पब्लिक स्कूल में किया गया कम्युनिटी डे का आयोजन

केसरी देवी जयराम पब्लिक स्कूल में किया गया कम्युनिटी डे का आयोजन

by ND HINDUSTAN
0 comment

नए भारत के निर्माण में युवाओं का सफल योगदान आवश्यक : गुप्ता 

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। देश के विभिन्न राज्यों में संचालित आध्यात्मिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक संस्थाओं के परमाध्यक्ष एवं श्री जयराम शिक्षण संस्थान के चेयरमैन ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी के संरक्षण में संचालित श्रीमती केसरी देवी लोहिया जयराम पब्लिक स्कूल लौहार माजरा के परिसर में अटल इनोवेशन मिशन के तत्वाधान में अम्बेडकर जयंती पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी कम्युनिटी डे का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों से विज्ञान से संबंधित गतिविधियां करवाई गई।

कार्यक्रम का शुभारम्भ संस्थान के निदेशक एस एन गुप्ता एवं स्कूल की प्रिंसीपल अंजू अग्रवाल द्वारा किया गया। गुप्ता ने कहाकि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का मानना था कि आने वाला समय युवाओं का है। नई 3डी प्रिंटर तकनीक तथा रोबोट प्रणाली से कार्यों को सुगम बनाना है। उन्होंने बताया कि इस का उद्देश्य शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को नई तकनीक से अवगत करवाना तथा उन्हें एक साथ एक मंच पर लाना है। गुप्ता ने कहाकि नए भारत के निर्माण में युवाओं का सफल योगदान आवश्यक है। इस अवसर पर स्कूल परिसर में स्थित अटल टिंकरिंग लैब की प्रभारी हरप्रीत कौर, शीनू, प्रमिला, किरण गौड़, मीनाक्षी तथा प्रभजीत कौर इत्यादि अध्यापिकाएं भी मौजूद थी। 

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?