Home Kurukshetra News कुरुक्षेत्र में कोरोना से एक मौत, 33 संक्रमित ठीक, 24489 में से 23655 सैंपल रिपोर्ट नेगेटिव-सीएमओ

कुरुक्षेत्र में कोरोना से एक मौत, 33 संक्रमित ठीक, 24489 में से 23655 सैंपल रिपोर्ट नेगेटिव-सीएमओ

by ND HINDUSTAN
0 comment

कुरुक्षेत्र 9 अगस्त जिला सिविल सर्जन डा. सुखबीर सिंह ने कहा कि कुरुक्षेत्र से 33  मरीजों को एक ही दिन में ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है तथा सेक्टर 7 से 58 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है।  इसके साथ-साथ कुरुक्षेत्र में कोरोना से संक्रमित 39 नए केस सामने आए है। इतना ही नहीं कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस से संक्रमित अब तक 412 मरीज ठीक होकर घर लौट गए है। अहम पहलू यह है कि अभी तक लिए गए 24489 सैम्पलों में से 23655 सैम्पलों की रिपोर्ट नेगटिव आ चुकी है। जिला सिविल सर्जन डा. सुखबीर सिंह ने रविवार को देर सायं जारी एक हेल्थ बुलेटिन में कहा कि कुरुक्षेत्र में अलग-अलग जगहों से कोरोना वायरस से संक्रमित 39 नए केस सामनें आएं है, जिनमें  थानेसर की खेडी मारकंडा से 48 वर्षीय व्यक्ति, पुलिस स्टेशन शाहबाद से 50 वर्षीय  व्यक्ति, आदर्श नगर नजदीक पूजा स्कूल थानेसर से 46 वर्षीय  व्यक्ति, गांव बेरथला से 30 वर्षीय  व्यक्ति, नजदीक गुरूद्वारा जुरासी कलां पिहोवा से 45 वर्षीय  व्यक्ति, नजदीक गुरूद्वारा फौजी प्लाट पिहोवा से 60 वर्षीय व्यक्ति, 30 वर्षीय महिला, नन्द कालोनी  पिहोवा से 63 वर्षीय व्यक्ति, फौजी प्लाट पिहोवा से 28 वर्षीय  युवती, मिस्त्री फार्म डेरा फतेह सिंह से 1 वर्षीय बच्ची, नन्द कालोनी पिहोवा से 28 वर्षीय व्यक्ति, चुनिया फार्म संधौली पिहोवा से 31 वर्षीय  व्यक्ति, गुरूनानक कालोनी पिहोवा से 26 वर्षीय व्यक्ति, अरूनाए पिहोवा से 20 वर्षीय व्यक्ति, गुरूनानक कालोनी  पिहोवा से 36 वर्षीय  महिला, अरूनाए से 16 वर्षीय युवक, गुरूनानक कालोनी पिहोवा से 32 वर्षीय  व्यक्ति, गांव ईस्माईलाबाद से 25 वर्षीय व्यक्ति, लाडवा वार्ड नम्बर 10 से 43 वर्षीय  व्यक्ति, गऊचरांद पिहोवा से 68 वर्षीय  व्यक्ति, गऊचरांद से 47 वर्षीय व्यक्ति, पुलिस चौंकी सेक्टर 5 थानेसर से 34 वर्षीय व्यक्ति, 48 वर्षीय  व्यक्ति, 37 वर्षीय व्यक्ति, कृष्ण नगर गामडी से 21 वर्षीय  युवती, सेक्टर 7 से 46 वर्षीय व्यक्ति, गमुर खेडी से 9 वर्षीय  बच्चा, 30 वर्षीय  महिला, 28 वर्षीय व्यक्ति, वार्ड नम्बर 5 मोहन नगर से 49 वर्षीय महिला व 22 वर्षीय  युवती, वार्ड नम्बर 2 शेखा वाला मौहल्ला से 43 वर्षीय  महिला, सेक्टर 13 से 24 वर्षीय  युवती, सेक्टर 3 से 50 वर्षीय  व्यक्ति, संतोखपुरा से 33 वर्षीय, गांव उमरी से 58 वर्षीय  व्यक्ति, बडा झडाना शाहबाद से 18 वर्षीय  युवक, गांव रावा शाहबाद से 32 वर्षीय  व्यक्ति, प्लॉट नम्बर 10  राव कालोनी शाहबाद से 21 वर्षीय व्यक्ति शामिल है। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र जिला से 33 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट नेगटिव आने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है, जिनमें न्यू कालोनी से 34 वर्षीय  महिला, एसके राईस मिल झांसा से 48 वर्षीय  व्यक्ति, 25 वर्षीय  व्यक्ति, अनाज मंडी से 38 वर्षीय  व्यक्ति, झांसा से 29 वर्षीय  व्यक्ति, न्यू कालोनी से 34 वर्षीय महिला, कीर्ति नगर से 22 वर्षीय  व्यक्ति, शेखा वाला मौहल्ला से 63 वर्षीय  महिला, गुमथला से 63 वर्षीय व्यक्ति, बी बीएमबी कालोनी से 32 वर्षीय  व्यक्ति, ज्योति नगर से 76 वर्षीय  व्यक्ति, 72 वर्षीय  महिला, न्यू कालोनी से 20 वर्षीय  युवक, सुभाष मंडी से 20 वर्षीय  युवती, 30 वर्षीय  महिला, 48 वर्षीय  व्यक्ति, न्यू कालोनी से 26 वर्षीय  युवती, 51 वर्षीय  व्यक्ति, न्यू कालोनी से 51 वर्षीय  व्यक्ति, 15 वर्षीय युवक, पवन मार्किट से 32 वर्षीय व्यक्ति, सरस्वती मिशन से 18 वर्षीय  युवक, सेक्टर 5  से 31 वर्षीय  व्यक्ति,  लाडवा से 63 वर्षीय  व्यक्ति,  वार्ड नम्बर 12 लाडवा से 32 वर्षीय  व्यक्ति, शाहबाद से 60 वर्षीय महिला, आजाद नगर से 47 वर्षीय  व्यक्ति, हरमन गली शाहबाद से 39 वर्षीय  व्यक्ति, गांव बारना से 31 वर्षीय  व्यक्ति, वार्ड नम्बर 6 से 42 वर्षीय  व्यक्ति, 30 वर्षीय  युवक, सेक्टर 4  से 34 वर्षीय महिला व 10 वर्षीय  बच्चा शामिल है। उन्होंने बताया कि सेक्टर 7 से एक 58 वर्षीय व्यक्ति को पीजीआई चंडीगढ रैफर किया गया था। इस व्यक्ति को किडनी, शुगर और हार्ट से सम्बन्धित बीमारी भी थी और यह व्यक्ति कोरोना से भी संक्रमित था। इस व्यक्ति को 7 अगस्त को पीजीआई चंडीगढ में मृत्यु हो गई और चंडीगढ में ही इस व्यक्ति का संस्कार कर दिया गया है।   उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र जिले में दिसम्बर माह से लेकर अब तक कुल 2884 लोग आए है, इनमें से 2349 लोग स्वास्थ्य विभाग की एडवाईजरी के अनुसार 28 दिन का समय चक्र पूरा कर चुके है और 479 व्यक्तियों को होम क्वांरटाईन किया गया है तथा 56 को होटल में क्वांरटाईन किया गया है। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस की जांच के लिए इस जिले से अब तक 24489 सैम्पलों में से 23655  की रिपोर्ट नेगटिव आ चुकी है। इस जिले में अब तक 686 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है। इनमें से 412 सैम्पलों की रिपोर्ट जो पॉजिटिव थी वह सभी 412 मरीज ठीक होकर घर जा चुके है और 11 कोरोना पाजिटिव मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। इस प्रकार कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस के 263एक्टीव केस है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?