Home Kurukshetra News स्वावलंबन विद्यार्थी में बचपन से आ जाना चाहिए-बेतकेकर

स्वावलंबन विद्यार्थी में बचपन से आ जाना चाहिए-बेतकेकर

by ND HINDUSTAN
0 comment

कुरुक्षेत्र,9 अगस्त। स्वावलंबन विद्यार्थी में बचपन से आ जाना चाहिए। उसे अपने काम स्वयं करने का प्रयास करना चाहिए । यह उनके जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। विद्यार्थी की सफलता में उसके अध्यापकों, अभिभावकों के अलावा अनेक लोगों की मेहनत भी लगती है । सफलता प्राप्त करने पर विद्यार्थी को अंहकार की बजाए उन सभी लोगों को धन्यवाद करना चाहिए एवं उनकी सहायता के लिए हमेशा आगे रहना चाहिए। ये विचार दिलीप वसंत बेतकेकर  प्रसिद्ध शिक्षाविद एवं उपाध्यक्ष, विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान ने विद्या भारती हरियाणा द्वारा आयोजित उत्कृष्ट 2020 कार्यक्रम में रखे। इसका आयोजन पूर्व छात्र परिषद , विद्या भारती हरियाणा द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में पूरे हरियाणा के 18 विद्यालयों में दसवीं व बाहरवीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 106 विद्यार्थियों को विडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में पूर्व छात्र परिषद के प्रतिनिधियों ने इन विद्यार्थियों का भविष्य के लक्ष्यों के लिए मार्गदर्शन भी किया। रवि कुमार संगठन मंत्री विद्या भारती हरियाणा ने कहा कि अंक कभी भी उत्कृष्टता का पैमाना नहीं होते । उत्कृष्टता स्वयं पढ़ाई करने के साथ-साथ समाज के लिए अपना योगदान देने में है। जीवन में सफलता उन्ही लोगो को मिलती हैं जो दूसरों के प्रति ज्ञान सम्मान व सेवा का भाव रखती है । इस कार्यक्रम में डॉ पंकज शर्मा, प्रांत प्रमुख पूर्व छात्र परिषद, वैभव शर्मा, विकास गाबा, कमल बजाज , कार्यक्रम संयोजक भावुक चित्कारा , अनेक विद्यालयों के प्राचार्य, अध्यापक व अभिभावक भी जुड़े।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?