Home haryana वीडियो देखेंः किसानों ने बोर्ड के चेयरमैन व भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पर उतारा गुस्सा,गली में दौड़ाया,पकड़ा फिर बाजू मरोड़ी

वीडियो देखेंः किसानों ने बोर्ड के चेयरमैन व भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पर उतारा गुस्सा,गली में दौड़ाया,पकड़ा फिर बाजू मरोड़ी

by ND HINDUSTAN
0 comment

पाल समाज में घटना के प्रति गुस्सा,बुलाई जा रही है प्रदेश स्तरीय बैठक

सरकार द्वारा विमुक्त घुमंतु जाति विकास बोर्ड का चेयरमैन नियुक्त किया गया है जयसिंह पाल को

जयसिंह पाल के स्वागत समारोह से पहले किसानों का हंगामा,कार्यक्रम रद

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र।भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य जयसिंह पाल जब हरियाणा सरकार द्वारा विमुक्त घुमंतु जाति विकास बोर्ड का वाइस चेयरमैन नियुक्त किये जाने के बाद पहली बार इस्माईलाबाद क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं और बिरादरी के लोगों द्वारा स्वागत समारोह में पहुंचे तो वहां किसानों ने उनका विरोध किया और गली गली दौड़ाने के बाद उन्हें पकड़ कर बाजुएं मरोड़ते हुए जमकर अभद्र भाषा का उपयोग किया। इस घटना से पाल समाज में काफी गुस्सा है।

भाजपा नेता के पहुंचने का प्रोग्राम पता चलते ही किसान आयोजन स्थल के निकट पहुंचे और किसान यूनियन के सदस्यों ने जोरदार विरोध करना शुरु कर दिया। किसानों के विरोध के चलते वाइस चेयरमैन को यहां से जाना पड़ा। किसान यूनियन के सदस्यों ने काले झंडे दिखाए और जमकर नारेबाजी की। भाजपा कार्यकत्र्ताओं द्वारा घुमंतु जाति विकास बोर्ड के वाइस चेयरमैन जयसिंह पाल का यहां पर एक मैरिज पैलेस में सम्मान समारोह आयोजित किया जाना था।

इसकी भनक किसानों को लग गई। किसान यूनियन के ब्लॉक प्रधान गुरनाम सिंह के नेतृत्व में काफी संख्या में किसान सुबह से ही मार्केट कमेटी कार्यालय के आगे आकर डट गए। इस सूचना मिलने पर मैरिज पैलेस में प्रोग्राम को स्थगित कर दिया गया। वहीं एक भाजपा के वरिष्ठ नेता ने उनका जलपान का प्रबंध अपनी दुकान पर किया तो किसान यूनियन के सदस्य वहां भी पहुंच गए। वहां पर उन्होंने जोरदार नारेबाजी की। इसका पता चलने पर वाइस चेयरमैन पीछे ही रूक गए। वहीं भाजपा कार्यकर्ता की दुकान पर पहुंचे अन्य भाजपा नेताओं को किसानों के गुस्से का प्रकोप झेलना पड़ा। इस बीच कई बार भाजपा नेताओं और किसानों के बीच झड़प भी हुई। लेकिन वाइस चेयरमेन के चले जाने पर किसान भी चले गए।

हरियाणा पाल गडरिया समाज के प्रदेश मीडिया प्रभारी विनोद पाल ने घटना की निंदा की है। उन्होंने कहा है कि जय सिंह पाल को विमुक्त घुमंतु जाति विकास बोर्ड का वाईस चेयरमैन नियुक्त किए जाने के बाद उनका सम्मान समारोह रखा था,इसी के साथ वह पाल गडरिया समाज की समस्याएं सुनने भी पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि किसानों की अभद्रता के कारण उनका कार्यक्रम रद्द हो गया। उन्होंने कहा कि उनके समाज के साथ ऐसी अभद्रता सहन नहीं होगी और इसके लिए पाल समाज की प्रदेश स्त्तरीय बैठक बुलाई जा रही है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?