मृतक के खिलाफ लूट और अलग अलग संगीन धाराओं में मामले हैं दर्ज
मोटर साइकिल पर सवार होकर आए थे तीन हमलावज डेक्स संवाददाता
रोहतक। रोहतक जिला के गांव खिड़वाली में मोटर साइकिल पर सवार होकर आए तीन अज्ञात हमलावरों ने सांघी गांव वासी एक युवक पर फायरिंग कर मौत के घाट उतार दिया। वैसे जान बचाने के लिये यह युवक काफी दूर भागता रहा,मगर उसका पीछा करते हुए की गई फायरिंग में उसे चार गोलियां लगी। हत्या की इस वारदात को अंजाम देकर मोटर साइकिल सवार सुरक्षित फरार हो गए।
फायरिंग का पता लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची औऱ घटनास्थल पर मृतक के मोबाइल के जरिए उसके परिजनों को सूचित किया। सांघी पाना बोडान वासी राजबीर ने बताया कि वह दिल्ली पंजाबी बाग थाना में बतौर होमगार्ड की नौकरी सेवारत है,जबकि उसका सबसे छोटा भाई मनीष आरपीएफ का जवान है। हरिओम (37) व सबसे छोटा मनीष है। मनीष आरपीएफ में नौकरी करता है। पुलिस को दिए बयान में राजबीर ने बताया है कि जिस युवक को गोलियां लगी,वह उनके तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था।
राजबीर के अनुसार सोमवार दोपहर करीब एक बजे हरिओम के मोबाइल नंबर से घर पर सूचना मिली थी कि गांव खिड़वाली की गोशाला के निकट खेतों में हरिओम पर फायरिंग हुई,जिसमें उसकी मौत हो गई है। इसकी सूचना मिलने पर छोटा भाई मनीष मौके पर पहुंचा और लाश की शिनाख्त हरिओम के रुप में हुई थी। उसकी लाश खून में लथपथ थी। मृतक के भाई का कहना है कि हरिओम सोमवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे घर से पैदल ही बाहर निकला था।
उप पुलिस अधीक्षक सदर सज्जन सिंह के मुताबिक जांच के दौरान हमले में चार गोलियों में से तीन गोलियां कमर में और एक गोली सिर में लगी थी। यह भी बताया जा रहा है कि पुलिस के आपराधिक रिकार्ड में मृतक हरिओम के खिलाफ लूट और धारा 406 जैसे संगीन अपराधों सहित तीन मामलें दर्ज थे।