Home Kurukshetra News एनजीटी के आदेशों की पालना करना जरुरी, सीएम विंडो की शिकायतों का समय पर करे समाधान

एनजीटी के आदेशों की पालना करना जरुरी, सीएम विंडो की शिकायतों का समय पर करे समाधान

by ND HINDUSTAN
0 comment

जागरुकता के बाद भी लोग माने तो किया जाएगा चालान

न्यूज डेस्क संवाददाता

कुरुक्षेत्र 10 अगस्त। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अश्वनी मलिक ने कहा कि एनजीटी के आदेशानुसार नगर परिषद और नगर पालिकाओं के क्षेत्र में आने वाले प्रत्येक घर से कर्मचारी गीले और सुखे कचरे का अलग प्रबंधन करके के बाद ही एकत्रित करेंगे। इसके लिए नगर परिषद और नगर पालिकाओं के सभी टिप्परों में गीले और सुखे कचरे को अलग-अलग एकत्रित करने की व्यवस्था कर दी गई है। इतना ही नहीं प्रत्येक घर में लोगों को कचरा प्रबंधन करने के लिए सक्षम जागरुक करेंगे। इसके लिए प्रत्येक नगरपालिका में सक्षम की डयूटी लगा दी गई है। वे सोमवार को देर सायं लघु सचिवालय के सभागार में एनजीटी के आदेशानुसार नप और नपा के अधिकारियों द्वारा की गई कार्रवाई की समीक्षा और प्रगति रिपोर्ट को लेकर अधिकारियों की एक बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। इससे पहले जिप सीईओ अश्वनी मलिक ने थानेसर नगर परिषद के ईओ तथा सभी नगर पालिकाओं के सचिवों से एनजीटी के आदेशानुसार की गई गतिविधियों, कार्यों की समीक्षा और फीडबैक रिपोर्ट हासिल की। इस दौरान सभी ने पावर प्रेजेंटेशन के जरिए अपनी रिपोर्ट की प्रस्तुती दी। सीईओ अश्वनी मलिक ने कहा कि थानेसर नगर परिषद के 52 टिप्परों में गीले और सुखे कचरे के लिए अलग-अलग व्यवस्था कर दी गई है, इन टिप्परों के साथ पीले रंग का एक बाक्स भी लगा दिया गया है। इस बाक्स में मास्क, गलब्स, बायोमेडिकल बेसिड प्रोडक्टस अलक से डाल सकते है। इसके अलावा सभी नगर पालिकाओं के टिप्परों में भी इस प्रकार की व्यवस्था कर दी गई है। उन्होंने कहा कि नप और नपा में लोगों को गीले और सुखे कचरे का प्रबंधन करने के प्रति जागरुक किया जाएगा। इसके लिए सभी नगर पालिकाओं में 50 से 100 सक्षम की डयूटी लगा दी गई है। इन नगर पालिकाओं में सक्षम की टीम घर-घर जाकर लोगों को जागरुक करेगी ताकि पूरे जिले के शहरी क्षेत्र में गीले और सुखे कचरे का प्रबंधन सहजता से किया जा सके। उन्होंने कहा कि सभी नगर पालिकाएं पार्कों, होटलों में पिट बनवाना सुनिश्चित करे ताकि कचरे से खाद बनाई जा सके। इतना ही नहीं सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में सर्वे करेंगे और पिट के लिए लोकेशन की सूचि तैयार करेंगे और लक्ष्य निर्धारित करेंगे की कब तक पिट तैयार की दी जाएगी। थानेसर नगर परिषद में करीब 30 से 50 घर है और 200 घरों पर एक पिट बनाने का लक्ष्य भी नप द्वारा रखा गया है। इसके अलावा सभी नगर पालिकाओं में 200 घरों पर एक पिट बनाई जाएगी। इस जिले में पिट बनाने की जिम्मेवारी एक एनजीओ को भी सौंपी जा सकती है। सीईओ ने कहा कि नगर परिषद थानेसर ने पिछले माह 164 जगहों पर छापेमारी की और पॉलिथीन रखने पर 32 लोगों के चालान किए। इनसे 42 हजार रुपए जुर्माना वसूला गया। इसी तरह 62 चालान कर 21500 रुपए, शाहबाद में 15 चालान कर 12 हजार रुपए जुर्माना किया गया है। उन्होंने कहा कि शहर में पॉलिथीन होल सेलरों पर शिकंजा कसा जाए और नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इस जिले के शहरी क्षेत्रों में जिन-जिन जगहों पर गंदगी के ढेर लगे रहते है, उन जगहों से गंदगी हटवाई जाए और उन जगहों के सौंदर्यकरण का काम किया जाए। सभी अधिकारी यह भी सुनिश्चित करेंगे कि 25 किलो से ज्यादा कचरा पैदा करने वाले संस्थानों को चैक करेंगे, इनकी सूचि तैयार करेंगे और कचरा प्रबंधन की व्यवस्था करवाएंगे और इन सभी से यूजर चार्जिस लेने की व्यवस्था करे। सभी नगर पालिकाओं में रिहायशी और व्यवसायिक क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था पर विशेष फोकस रखा जाए। इस मौके पर एसडीएम कपिल शर्मा, नगराधीश विरेन्द्र सिंह ढुल, डीडीपीओ प्रताप सिंह, डीआरओ डा. चांदी राम चौधरी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।बाक्ससीएम विंडो की शिकायतों का निर्धारित समयावधि पर करे निवारणजिप के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अश्विनी मलिक ने कहा कि सीएम विंडो पर डीडीपीओ विभाग से सम्बन्धित 5, एलडीएम की 5, एसडीएम शाहबाद की 2, तहसीलदार थानेसर की 2, एसडीएम पिहोवा की 2, डीआरओ की 3 शिकायते लम्बित है। इसके अलावा सोशल मीडिया और ई-सरल पोर्टल पर भी विभागों की शिकायते लम्बित है। उन्होंने सभी को निर्देश दिए कि इन तमाम शिकायतों का निपटारा निर्धारित समयावधि में करना सुनिश्चित करे और जिन विभागों की दुसरे विभागों के साथ कोई समस्या है, उसका भी आपसी तालमेल से समाधान करना सुनिश्चित करे। इस मामले में कोई भी लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?