भसीन को निदेशक बनने पर दी बधाई……….
न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र,10 अगस्त। हरियाणा कला परिषद के नवनियुक्त निदेशक संजय भसीन का सामाजिक संस्था नेशनल ह्यूमन वेलफेयर कॉउंसिल ने अभिनंदन किया। गौरतलब है कि संजय भसीन बाल्यकाल से कलाजगत से जुड़े हैं तथा समय समय पर सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से संस्कृति विस्तार में योगदान देते रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार द्वारा इन्हें हरियाणा कला परिषद के निदेशक का दायित्व सौंपा गया है। निदेशक पद मिलने पर नेशनल ह्यूमन वेलफेयर कांउसिल के पदाधिकारियों ने शाॅल तथा पुष्पगुच्छ के माध्यम से संजय भसीन का अभिनंदन किया तथा निदेशक बनने पर बधाई दी। इस मौके पर नेशनल ह्यूमन वेलफेयर कॉउंसिल के अध्यक्ष गुँजन मेहता व हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष फौजी धर्मेन्द्र गुज्जर, इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष के के गांधी, नमो सेना हरियाणा के अध्यक्ष गगन दिप सिंह चौहान, नैशन्स प्राइड बुक ऑफ रिकॉड्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पुष्कर मेहता, ब्राह्मण वेलफेयर एसोसिएशन के संयोजक अजय शर्मा , सह संयोजक उत्तराखंड प्रकोष्ठ देवेंद्र नेगी, समाज सेवी तिलक बांगा व सागर आदि शामिल रहे।