न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार में डॉ अंबेडकर फाउंडेशन के सदस्य सूरजभान कटारिया ने कुरुक्षेत्र के धोबी मोहल्ला स्थित है डॉ अंबेडकर पुस्तकालय में तोड़फोड़ मामले को लेकर हरियाणा के मुख्य सचिव और कुरुक्षेत्र के उपायुक्त को पत्र लिखकर पूरे मामले का संज्ञान लिया है
उल्लेखनीय है कि गत दिवस डॉ अंबेडकर पुस्तकालय में कुछ लोगों द्वारा तोड़फोड़ किए जाने बाबत समाचार पत्रों में समाचार प्रकाशित हुए थे इस विषय की स्थानीय पुलिस जांच कर रही है! आज यहां कटारिया ने बताया कि इस विषय पर समाज के लोगों द्वारा मामले की जानकारी उनको देकर जांच कराने तथा दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है, जिस पर उन्होंने मामले का संज्ञान लिया है!