Home Kurukshetra News सोशल डिस्टेसिंग व सामाजिक दूरी संक्रमण से बचाव के अचूक उपाय:धुम्मन

सोशल डिस्टेसिंग व सामाजिक दूरी संक्रमण से बचाव के अचूक उपाय:धुम्मन

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। हरियाणा धरोहर विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष धुम्मन सिंह किरमच ने कहा कि कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे है, ऐसे में नागरिकों को कोरोना को लेकर सजग व सतर्क रहना होगा। थोड़ी सी लापरवाही भी स्वयं व दूसरों के लिए खतरा बन सकती है। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए मास्क सबसे जरुरी प्रमुख उपाय है। सभी नागरिक मास्क का प्रयोग अवश्य करे, ताकि संक्रमण का फैलाव न हो।

उन्होंने बातचीत करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण को लेकर जरा भी लापरवाही न बरतें। संक्रमण से बचाव नियमों का दृढता से पालन करें। मॉस्क लगाकर काफी हद तक संक्रमण से बचाव संभव है। इसके साथ ही सोशल डिस्टेसिंग व बार-बार हाथों को धोए, संक्रमण बचाव उपायों की पालना करके स्वयं बचें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें।

घर में अपने साथ साथ बीमार, बुजुर्ग व बच्चों का विशेष ध्यान रखें। कोरोना वैश्विक महामारी से बचाव के लिए आमजन प्रशासन का सहयोगी बनें और मास्क को अनिवार्य रूप से अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। स्वयं मास्क लगाएं और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि कोविड-19 से बचाव के लिए टीकाकरण किया जा रहा है।

इस टीकाकरण में क्षेत्रवासी अपनी भागीदारी निभाएं। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए 45 वर्ष आयु से ऊपर के सभी व्यक्तियों को वैक्सीन दी जा रही है और 1 मई से सभी बालिक लोगों को भी कोरोना की वैक्सीन दी जाएगी। इसलिए पात्र व्यक्ति वैक्सीन स्वयं भी लगवाएं और दूसरों को भी वैक्सीन की डोज लेने के लिए प्रेरित करें।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?