कुरुक्षेत्र में वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा,लाडवा के विधायक मेवा सिंह सहित 17 सदस्यीय सहायता समिति गठित
न्यूज डेक्स हरियाणा
चंडीगढ़। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा ने कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के दौरान जनता की मदद के लिए हरियाणा के प्रत्येक जिला में सहायता समितियों का गठन करने का निर्णय लिया है। कुरुक्षेत्र जिला में वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक अरोड़ा,लाडवा के विधायक मेवा सिंह सहित 17 सदस्यीय सहायता समिति गठित की है।इनके अलावा पूर्व विधायक अनिल धंतौड़ी,पवन गर्ग, मंदीप चट्ठा, सुरेश यूनिसपुर,बिमला सरोहा,निशी गुप्ता,विकास सांगवान,हरमन विर्क,जगदीश राठी,मधुसूदन बवेजा,,मुलखराज अरोड़ा,विनोद गर्ग,कंवरदीप सैनी और अमन चीमा शामिल हैं।