Home haryana द्रोणाचार्य कॉलेज की छात्रा को गृह मंत्री ने दिया 11 हजार का नकद पुरस्कार

द्रोणाचार्य कॉलेज की छात्रा को गृह मंत्री ने दिया 11 हजार का नकद पुरस्कार

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र।द्रोणाचार्य डिग्री कॉलेज की बीकॉम की छात्रा देवेंद्र कौर को गृह मंत्री अनिल विज ने 12वीं कक्षा में बेहतर अंक प्राप्त करने पर 11 हजार रुपए का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। शिक्षा प्रोत्साहन के लिए प्रदेशभर के 32 स्कूलों के 72 विद्यार्थियों को यह पुरस्कार राशि दी गई है । कॉलेज प्राचार्य डॉ. अरुण पुनियानी ने कहा कि कॉलेज के लिए यह गर्व की बात है कि गृह मंत्री की ओर से कॉलेज की छात्रा को पढ़ाई प्रोत्साहन के रूप में 11 हजार रुपए की नकद राशि प्रदान की है ।

उन्होंने कहा कि इससे कॉलेज के दूसरे विद्यार्थियों को भी बेहतर पढ़ाई करने की प्रेरणा मिलेगी। डॉ. पुनियानी ने कहा कि कोरोना महामारी के बीच कॉलेज की ओर से विद्यार्थियों की ऑनलाइन कक्षाएं लगाकर पढ़ाई करवाई जा रही है । इसके लिए सभी शिक्षक टाइम टेबल के अनुसार अपनी कक्षाएं ले रहे हैं । ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई का नुकसान न हो । उन्होंने कहा कि बीच में स्थिति ठीक होने पर कॉलेज की ओर से कोरोना नियमों का पालन करते हुए ऑफलाइन कक्षाएं भी लगाई गई थी । ताकि विद्यार्थी अच्छे तरीके से पढ़ाई कर सकें ।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?