Home haryana लारेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य टिनू को नाजायज हथियार सप्लाई करने का आरोप मट्टू गिरफ्तार

लारेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य टिनू को नाजायज हथियार सप्लाई करने का आरोप मट्टू गिरफ्तार

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र।जिला पुलिस कुरुक्षेत्र ने लारेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य दीपक उर्फ टिनू को नाजायज हथियार सप्लाई करने के आरोप में किया गिरफ्तार। दिनांक 09 अप्रैल 2021 को अपराध अन्वेषण शाखा- 2 की टीम ने नाजायज हथियार रखने के आरोप में सन्नी मट्टू पुत्र बलदेव मट्टू वासी शिमला पुरी कालोनी जैड मोड लुधियाना हाल डेहा कालोनी अम्बाला सिटी को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से एक देसी कट्टा 315 बोर व उसका एक जिंदा रौंद तथा एक देसी पिस्टल व उसके दो जिंदा रौंद बरामद करने में सफलता हासिल की थी। आरोपी को अदालत के आदेश से एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था। आरोपी ने पुलिस रिमांड अवधि के दौरान पुलिस को बताया कि वह यह हथियार लारेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य दीपक उर्फ टिनू से लाया था। दिनांक 27 अप्रैल 2021 को अपराध शाखा-2 की टीम ने दीपक उर्फ टिनू पुत्र अनिल कुमार वासी तेली वाडा मौहल्ला जैन चौंक भिवानी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। यह जानकारी उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) सुभाष चन्द्र ने दी। 

जानकारी देते हुए सुभाष चंद्र ने बताया कि दिनांक 09 अप्रैल 2021 को अपराध शाखा-2 के हवलदार प्रवेश कुमार, सन्दीप कुमार, जयपाल व गाड़ी चालक हवलदार बलविंद्र सिंह की टीम अपराध तलाश के सम्बन्ध में पिपली चौक पर मौजूद थी कि हवलदार प्रवेश कुमार को गुप्त सूचना मिली कि बस स्टैंड पिपली के बाहर एक लड़का सन्नी इस समय दिल्ली जाने के लिए बस के इंतजार मे खडा है और उसके पास एक देसी कट्टा है। अगर तुरन्त रेड की जावे तो अवैध हथियार सहित काबू आ सकता है । जिस सूचना बारे हवलदार ने सभी साथी कर्मचारियों को बताया और पुलिस टीम को साथ लेकर बस अड्डा पिपली के पास पहुंचा तो एक लड़का एकदम पुलिस की गाड़ी को आती देखकर भागने की कोशिश करने लगा, जिसको काबू करके उसका नाम पता पुछा तो उसने अपना नाम सन्नी मट्टू पुत्र बलदेव मट्टू वासी शिमला पुरी कालोनी जैड मोड लुधियाना हाल डेहा कालोनी अम्बाला सिटी बताया ।

उसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक देसी कट्टा 315 बोर व उसका एक जिदा रौंद तथा एक देसी पिस्टल व उसके दो जिंदा रौंद बरामद हुए। आरोपी के खिलाफ थाना सदर थानेसर में असला अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। जिसको अदालत के आदेश से एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था। आरोपी ने पुलिस रिमांड अवधि के दौरान पुलिस को बताया कि वह पटियाला जेल में बन्द था। उसकी मुलाकात दीपक उर्फ टिनू के साथ  गई थी। जिसने उसको यह हथियार दिये थे और कहा था कि वह लारेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य है। इन हथियारों की जहां भी जरुरत होगी वो आपसे ले लेंगे। जिसके कथन अनुसार दिनांक 27 अप्रैल 2021 को अपराध अन्वेषण शाखा-2 के प्रभारी निरीक्षक मलकीत सिंह की देख रेख में उप निरीक्षक बलवन्त सिंह, सरनजीत सिंह सहायक उप निरीक्षक सुधीर कुमार, हवलदार लखन सिंह, प्रवेश कुमार, संदीप कुमार व सिपाही सरवन की टीम ने आरोपी दीपक उर्फ टिनू पुत्र अनिल कुमार वासी तेलीवाडा मौहल्ला जैन चौंक भिवानी को अमृतसर जेल से एक दिन के प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आरोपी से पूछताछ की थी ।

पुलिस की पूछताछ पर बताया कि वह लारेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य है। उसके खिलाफ 29/30 मामले जिनमें मर्डर, डकैती, लूट व हत्या के प्रयास जैसे मामले पंजाब, हरियाणा व राजस्थान में दर्ज हैं। उसके पास पटियाला जेल में एक मोबाईल फोन था, जिससे वह व्हाट्सएप काल करता था, बाद में उसकी जेल फिरोजपुर हो गई थी। जहां पर उसने इस मोबाईल को तोड कर नष्ट कर दिया था। उनका गैंग काफी बडा है। उसको अपनी गैंग के सभी सदस्यों के नाम तथा पिता के नाम अच्छे से याद नहीं हैं। वह एक बार पंचकूला पुलिस से फरार भी हो गया था। आजकल वह अमृतसर जेल में बंद है, जिसने स्वीकार किया कि यह हथियार उसने ही आरोपी सन्नी को दिये थे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?