Home Kurukshetra News भाजपा का 200 पार का हसीन सपना फेल,ममता दीदी ने जारी रखा तीसरी जीत का खेल

भाजपा का 200 पार का हसीन सपना फेल,ममता दीदी ने जारी रखा तीसरी जीत का खेल

by ND HINDUSTAN
0 comment

ये भाजपाइयों के एक महिला पर किए गए अपमानजनक कटाक्ष ‘दीदी ओ दीदी’ का जनता द्वारा दिया गया मुंहतोड़ जवाब हैअखिलेश यादव

ताजा चुनावी रुझानों के लिहाज से बंगाल में 206 सीटों पर टीएमसी,83 सीटों पर भाजपा,एक सीट पर लेफ्ट और दो सीटों को अन्य आगे हैं

नंदीग्राम सीट से स्वयं ममता बैनर्जी अपने निकटतम प्रतिद्वंदी शुभेंदु अधिकारी से आगे चल रही हैं

न्यूज डेक्स इंडिया

बंगाल के चुनावी नतीजों में भाजपा का 200 पार वाला हसीन सपना फेल होने जा रहा है। वहीं इसके विपरीत मगर ममता दीदी का खेला होबे सुपरहिट साबित हो चला। देशभर से भाजपा के विरोधी राजनीतिक दलों के प्रमुख नेता पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी को जीत की बधाइयां और भाजपा को मुंह तोड़ जवाब देने के बयान देते नजर आए।

रविवार को पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों में सबसे ज्यादा उत्सुकता पश्चिमी बंगाल के चुनावी परिणामों को जानने के लिये रही,जिसमें शुरुआती रुझानों से ही स्पष्ट होने लगा था कि भाजपा के 200 पार का दावा हरियाणा के 75 पार की तरह फेल होने जा रहा और बंगाल के मुख्यमंत्री पद के लिये ममता बैनर्जी हैट्रिक जड़ने जा रही है।

इधर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में टीएमसी की बढ़त से काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं. इसे लेकर उन्होंने बीजेपी पर निशाना भी साधाते हुए ममता बनर्जी को शुभकामनाएं दी।

अखिलेश यादव ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की नफ़रत की राजनीति को हराने वाली जागरुक जनता ने जुझारू सुश्री ममता बनर्जी जी व टीएमसी के समर्पित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई।ये भाजपाइयों के एक महिला पर किए गए अपमानजनक कटाक्ष ‘दीदी ओ दीदी’ का जनता द्वारा दिया गया मुंहतोड़ जवाब है।ताजा चुनावी रुझानों के लिहाज से बंगाल में 206 सीटों पर टीएमसी,83 सीटों पर भाजपा,एक सीट पर लेफ्ट और दो सीटों को अन्य आगे हैं।नंदी ग्राम सीट से स्वयं ममता बैनर्जी आगे चल रही है। इधर ममता बैनर्जी ने शाम को प्रेसवार्ता बुला ली है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?