Home haryana बर्फ तोड़ने वाले सुए से टेक्सी ड्राइवर को जख्मी कर कार व मोबाइल छीनने वाले कौन है ये रोमियो,प्रिंस,उत्तम और नीरज,जांच में जुटी पुलिस

बर्फ तोड़ने वाले सुए से टेक्सी ड्राइवर को जख्मी कर कार व मोबाइल छीनने वाले कौन है ये रोमियो,प्रिंस,उत्तम और नीरज,जांच में जुटी पुलिस

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

रोहतक। रोमियो,प्रिंस,नीरज और उत्तम नाम के जिन चार युवकों ने हांसी जाने के लिए जो टेक्सी किराए पर ली थी,वापिस खरावड़ आकर इन्होंने उसके ड्राईवर का भुगतान करने की बजाए कार और मोबाइल छीना और विरोध करने पर बर्फ तोड़ने वाले सुए से लहूलुहान कर फुर्र हो गए। पुलिस ने टेक्सी ड्राइवर सांपला वार्ड एक वासी सोनू की शिकायत पर केस फाइल कर जांच शुरु कर दी है। सोनू ने बताया कि वह बुकिंग पर कार चलाता है। उसे हांसी जाने के लिए बुक किया गया था।

रात को जब वह हांसी से वापिस लौटा तो जिन चार युवकों ने टेक्सी बुक की थी,उन्होंने आन लाइन पेमेंट करने को कहा और मंदिर के पास पहुंचते ही उसकी कार की चाबी एवं मोबाइल छीन लिया। जब उसने विरोध किया तो बर्फ तोड़ने वाले सुए से उसको जख्मी कर दिया। टेक्सी ड्राइवर ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि कार बुक करने वाले आपस में बातचीत के दौरान एक दूसरे का नाम रोमियों,प्रिंस,नीरज और उत्तम संबोधित कर रहे थे। यह इनके वास्तविक नाम है या फर्जी,इसका पता तो इस मामले के ट्रेस होने पर होगा।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?