Home Kurukshetra News कांग्रेस भवन में प्रशासन बना सकता है कोविड सैंटर,शैलजा के दिशा निर्देश पर रखा है प्रशासन के सामने प्रस्ताव

कांग्रेस भवन में प्रशासन बना सकता है कोविड सैंटर,शैलजा के दिशा निर्देश पर रखा है प्रशासन के सामने प्रस्ताव

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र।  कोविड-19 के खिलाफ लड़ी जा रही जंग में कांग्रेस भी अपना भरपूर सहयोग दे रही है। कांगे्रस कार्यकर्ताओं द्वारा जहां दिल्ली में रोजाना जरुरतमंदों को भोजन वितरित किया जा रहा है वही जिला में मास्क व दवाईयां भी वितरित की जा रही है। वही अब कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी शैलजा ने कोरोना मरीजों के उपचार एवं देखभाल के लिए सेक्टर 13 स्थित कांग्रेस भवन को कोविड-19 सेंटर बनाने का प्रस्ताव जिला प्रशासन को दिया है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं यमुनानगर के जिला पर्यवेक्षक सुरेश यूनिसपुर ने बताया कि हरियाणा में कोरोना की रफ्तार तेज हो गई है। नए केसों के साथ कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या में भी लगातार बढोतरी हो रही है। कोरोना के इस बढते कहर को देखते हुए प्रदेश कांग्रेस आगे आई है। कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष कुमारी शैलजा ने कोरोना की दूसरी लहर से पीडि़त व प्रभावित लोगों की सहायता करने के लिए एक राज्य स्तरीय 20 कमेटी का गठन करने के साथ साथ एक कंट्रोल रूम स्थापित किया है, ताकि यह समिति कोरोना पीडि़तों की सहायता कर सके।

उन्होंने बताया कि इस वैश्विक महामारी से लडने के लिए कांग्रेस भी अपना अहम रोल अदा कर रही है। कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्षा कुमारी शैलजा के दिशा-निर्देश पर सेक्टर 13 स्थित कांग्रेस भवन में जिला प्रशासन को कोविड-19 सेंटर बनाने का प्रस्ताव दिया गया है। जिला कांग्रेस भवन में बनने वाले सेंटर में कोरोना प्रभावितों को ठहरने की सुविधा दी जाएगी। जिला कांग्रेस भवन के कमरों और परिसर में बने शैड को कोरोना सेंटर के लिए प्रयोग किया जा सकता है। ऐसे में कोरोना महामारी के दौरान कांग्रेस ने भी लोगों की सहायता करने के लिए यह बीड़ा उठाया है कि संकट की इस घड़ी में जरूरतमंदों की सहायता की जाए।

उन्होंने बताया कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को बाखूबी निभाते हुए यह कदम उठाया गया है। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे कोरोना से बचाव के लिए मास्क का प्रयोग करें व अनावश्यक घरों से बाहर न निकलें। हाथों को बार-बार सेनिटाइज करते रहें और सामाजिक दूरी का पालन करें। दूसरे लोगों को भी कोरोना महामारी से बचाव के प्रति जागरूक करें। हम सब मिलजुल कर कोरोना महामारी पर विजय पा सकते हैं, बशर्ते कि कोरोना से लड़ाई में समाज के सभी वर्गों का सहयोग मिले।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?