रविवार रात पौने 9 बजे ट्वीट कर स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने महामारी अलर्ट करते हुए स्पष्ट किया कि अब 10 मई से 17 मई तक “सुरक्षित हरियाणा” लागू होगा
तो अब लॉकडाउन का नया नाम होगा सुरक्षित हरियाणा इस संबंध मे विस्तृत आदेश जल्द जारी होंगे-अनिल विज
न्यूज डेक्स हरियाणा
चंडीगढ़। हरियाणा में कोरोना महामारी के चलते लॉकडाउन अवधि को एक सप्ताह और आगे बढ़ा दिया गया है। देर शाम यह समाचार सोशल मीडिया प्लेटफार्म और हरियाणा के खबरिया चैनलों पर तेजी से प्रसारित हुआ। वहीं अधिकृत रुप से पुख्ता सूचना सरकार के हवाले से जारी नहीं हुई। स्वास्थ्य मंत्री के ट्वीट तक संशय बना रहा कि 10 मई से 17 मई तक लॉकडाउन रहेगा या नहीं ?
रविवार रात पौने 9 बजे ट्वीट कर हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज महामारी अलर्ट करते हुए राज्य में 10 मई से 17 मई तक सुरक्षित हरियाणा की घोषणा की है। हरियाणा में कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए उन्होंने और कड़े कदम उठाने के भी संकेत दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि जल्द ही सुरक्षित हरियाणा के संबंध में विस्तृत आदेश जारी किए जाएंगे।
सुरक्षित हरियाणा ने कोरोना की दूसरी लहर को रोकने के लिए 10 मई से 17 मई तक सख्ती करने की घोषणा स्वास्थ्य मंत्री ने की है। यह आदेश सोमवार को जारी हो सकते हैं। काबिलेगौर है कि हरियाणा का नाम देश के उन 10 राज्यों मे शुमार हो चुका है,जहां कोरोना के 71 प्रतिशत से अधिक मामले हैं।