Home haryana फरीदाबादःदो स्थानों पर छापेमारी, कालाबाजारी करने वालों से 10 वायल रेमडेसिविर बरामद

फरीदाबादःदो स्थानों पर छापेमारी, कालाबाजारी करने वालों से 10 वायल रेमडेसिविर बरामद

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स हरियाणा

चंडीगढ़। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग, हरियाणा के अधिकारियों ने फरीदाबाद के दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी करते हुए दवाओं की कालाबाजारी करने वालों से 10 वायल रेमडेसिविर बरामद की हैं। इस संबंध में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके विरूद्घ ईसी एक्ट, ड्रग्स एक्ट, डीएम एक्ट, आईपीसी 420 और 120 बी के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कोविड -19 के प्रबंधन के लिए उपयोग की जाने वाली आवश्यक दवाओं की ब्लैक-मार्केटिंग व ओवरचार्जिंग के मामले सामने आ रहे है। उन्होंने कहा कि खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने ऐसे मामलों पर सख्त निगरानी रखते हुए अब तक विभिन्न जिलों में 15 से अधिक प्राथमिकी दर्ज की हैं।

विज ने कहा कि कोविड -19 के प्रबंधन के लिए आवश्यक दवाओं के सुचारू वितरण हेतु सरकार ने विस्तृत दिशानिर्देश जारी किए हैं और एक विशेषज्ञ समिति का गठन भी किया है। इसके अलावा, हर जिले में हेल्पलाइन नंबर शुरू किए गए हैं, जहां कोई भी व्यक्ति शिकायत दर्ज कर सकता है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?