न्यूज डेक्स हरियाणा
पानीपत। हरियाणा में काफी जोर-शोर से यह चर्चा चल रही है कि प्रदेश में लॉकडान की मियाद 17 मई तक बढ़ाई जा सकती है। इस पर प्रदेश के गृहमंत्री अनिल विज ने बयान देते हुए कहा कि मेरे नॉलेज में नहीं कि ऐसा कोई निर्णय लिया गया है। वहीं उन्होंने कहा कि लॉकडाउन बढ़ाने को लेकर फिलहाल डाटा कलेक्ट कर रहे हैं।
बता दें कि हरियाणा सरकार ने प्रदेश में 9 मई तक लॉकडाउन की घोषणा की हुई है। वहीं सोशल मीडिया पर यह खबर फैलाई जा रही है कि लॉकडाउन 17 मई तक बढ़ा दिया गया है, लेकिन सत्यता यह है कि सरकार की ओर से अभी तक ऐसा कोई आदेश जारी नहीं हुआ है। इस बारे में शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुज्जर ने भी ट्वीट कर स्पष्टीकरण दिया है।
अब लाकडाउन का नया नाम होगा सुरक्षित हरियाणा,यह सूचना ट्वीट कर हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने जारी की है। अब 10 मई से 17 मई तक सुरक्षित हरियाणा रहेगा,इसके नियम शर्ते अभी जारी होनी है।