Home Kurukshetra News लॉकडाउन अलर्टः3351 चालान, अवहेलना पर 13 एफआईआर, 14 गिरफ्तार

लॉकडाउन अलर्टः3351 चालान, अवहेलना पर 13 एफआईआर, 14 गिरफ्तार

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। लॉकडाउन…सावधान…चालान! जी हां, लॉकडाउन तोडक़र बिना वजह घर से बाहर निकलने वालों को पहले सावधान किया जा रहा है यानि चेतावनी देकर छोड़ा जा रहा है, लेकिन उल्लंघना करने पर चालान भी थमाया जा रहा है। लोग घरों में सुरक्षित रहें, लॉकडाउन न तोड़ें, इसको लेकर प्रशासन व पुलिस सख्ती से पेश आ रही है। इसका अंदाजा लॉकडाउन की अवधि में किए गए चालनों से गया जा सकता है। अहम पहलू यह है कि कुरुक्षेत्र में लॉकडाउन नियमों की पालना की जा रही है।

और चुपके-चुपके लॉकडाउन की अवहेलना करने वालों को बख्शा नहीं गया, क्योंकि सवाल था कुरुक्षेत्र के लोगों को कोरोना वायरस से बचाने का और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आदेशों की पालना करवाने का, इसलिए इस जिले में सामान्य दिनों के मुकाबले ज्यादा चालान किए जा रहे है। एडीसी प्रीति ने कहा कि प्रशासन और पुलिस की पूरी टीम कोरोना वायरस की जंग को जीतने का प्रयास कर रही है।

इस जंग को जीतने के लिए डयूटी मैजिस्ट्रेट, नोडल अधिकारी व मुख्य चौराहों पर पुलिस बल तैनात किए गए है। यह टीमे कुरुक्षेत्र जिले की तमाम गतिविधियों पर नजर रखे हुए है। इसके बावजूद इस लॉकडाउन में कुछ लोग चुपके-चुपके घरों में सुरक्षित रहने की बजाय सडकों पर बेवजह निकल रहे है, सडक़ों पर निकलने वालों के साथ पुलिस पूरी सख्ती से पेश आ रही है और कोरोना वायरस की दूसरी लहर के दौरान 1 अप्रैल 2021 से लेकर 11 मई 2021 तक नाकों पर मुस्तैद पुलिस ने 3351 चालान किए है।

एडीसी ने कहा कि पुलिस ने लॉकडाउन के आदेशों की अवहेलना करने पर 13 एफआईआर दर्ज की है और इन मुकदमों में 14 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। सभी टीमें लोगों को कोरोना के संक्रमण से बचाने के लिए पूरी मेहनत और ईमानदारी के साथ काम कर रही है।उकोरोना वायरस को लेकर सोशल डिस्टेसिंग बनी रहे और लोग घरों में सुरक्षित रहें, इसको लेकर पुलिस की ओर से कालोनी से लेकर सेक्टरों में चेतावनी देकर सचेत किया जा रहा है। पुलिस लोगों से आग्राह कर रही है कि घरों में सुरक्षित रहें, बिना वजह घर से बाहर न निकलें। प्रशासन की ओर से बकायदा हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए है। 

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?