Home haryana कुरुक्षेत्र के एडवोकेट कृपाल सिंह तंवर बने दी हरियाणा चैस एसोसिएशन के कार्यवाहक अध्यक्ष

कुरुक्षेत्र के एडवोकेट कृपाल सिंह तंवर बने दी हरियाणा चैस एसोसिएशन के कार्यवाहक अध्यक्ष

by ND HINDUSTAN
0 comment


न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र के एडवोकेट कृपाल सिंह तंवर को द हरियाणा चैस एसोसिएशन का कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया है। उनकी नियुक्ति पर साई प्रभारी गुरविंद्र सिंह, प्रशिक्षक कुलदीप सिंह वडैच, यशबीर सिंह, सतपाल सिंह, नरेश सैनी ने भी बधाई दी है। गुरुग्राम में द हरियाण चैस एसोसिएशन की बैठक आनलाईन प्रणाली से आयोजित की गई, जिसमें एसोसिएशन के अध्यक्ष रहे गौरव जिंदल को श्रद्घाजंलि भी दी।

महासचिव एडवोकेट नरेश वर्मा ने बताया कि गौरव जिंदल बहुत ही प्रतिभाशाली, मेहनती और लगनशील व्यक्ति थे। उन्होंने गुरुग्राम में सफलतापूर्वक दो बार कॉर्पोरेट क्रिकेट लीग का आयोजन भी किया था। पिछले वर्ष ही उन्हें दी हरियाणा चेस एसोसिऐशन का सर्व सम्मति से अध्यक्ष चुना गया था। शतरंज के लिए उन्होंने बहुत कार्य योजना बना रखी थी मगर कुदरत को कुछ और ही मंजूर था। उनके असामयिक निधन से शतरंज को बहुत बडा धक्का लगा है।

इस बैठक में सभी ने भगवान से उनकी आत्मा को शांति प्रदान की कामना की। इस बैठक में कुरुक्षेत्र से किरपाल सिंह तंवर, विजय गागट, राजीव कुमार, गौरव छाबड़ा, अजय गोपाल, एडवोकेट विष्णु भगवान कश्यप, रणदीप गौड़, हरीश कुमार, संजय गोयल, प्रदीप गुप्ता, अलका छिकारा, मनोज शर्मा, अनिल तिवारी, अक्षय, राममेहर, नरेश शर्मा, राजपाल चौहान आदि शामिल थे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?