Home Kurukshetra News भारतीय वायु सेना द्वारा दुबई के लिए ऑक्सीजन कंटेनरों का परिवहन

भारतीय वायु सेना द्वारा दुबई के लिए ऑक्सीजन कंटेनरों का परिवहन

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स इंडिया

दिल्ली।
भारतीय वायु सेना का हैवीलिफ्ट परिवहन बेड़ा 22 अप्रैल, 2021 से भारत में अपने फिलिंग स्टेशनों पर खाली क्रायोजेनिक ऑक्सीजन टैंकरों को एयरलिफ्ट कर रहा है, ताकि उन्हें भर कर सड़क या रेल द्वारा अपने गंतव्यों तक पहुंचाया जा सके। अब यही गतिविधि अंतर्राष्ट्रीय ठिकानों पर भी संचालित की जा रही है।

भारतीय वायुसेना के एक आईएल-76 विमान ने जामनगर से अल मकतूम, दुबई तक 03 खाली क्रायोजेनिक कंटेनरों को पहुंचाया है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड ने इन कंटेनरों के लिए समन्वय किया है जिन्हें दुबई में तरल मेडिकल ऑक्सीजन से भरा जाएगा एवं वापस भारत लाया जाएगा। एयरलिफ्ट की सुविधा प्रदान किए जाने से खाली कंटेनरों के परिवहन में लगने वाली समयसीमा कम हो जाएगी।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?