Home Kurukshetra News बिजली उपभोक्ता शिकायत मंच के सदस्य 21 मंच को सुनेंगे उपभोक्ताओं की समस्याएं

बिजली उपभोक्ता शिकायत मंच के सदस्य 21 मंच को सुनेंगे उपभोक्ताओं की समस्याएं

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच की कार्यवाही 21 मई 2021 को सुबह 10 बजे से दोपहर 4 बजे तक कार्यकारी अभियंता के कार्यालय पंचकूला में की जाएगी। इसमें मंच के चेयरमैन एवं सदस्यगण हिस्सा लेंगे। निगम के अधिकारी ने सोमवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में जानकारी देते हुए बताया कि मंच के सदस्य, उपभोक्ताओं की सभी प्रकार की समस्याओं की सुनवाई करेंगे।

इनमें मुख्यत: बिलिंग, वोल्टेज, मीटरिंग से सम्बंधित शिकायतें, कनैक्शन काटने और जोडऩे, बिजली आपूर्ति में बाधाएं, कार्यकुशलता, सुरक्षा, विश्वसनीयता में कमी और हरियाणा बिजली विनियामक आयोग के आदेशों की अवहेलना आदि शामिल है।

उन्होंने कहा कि फिलहाल मंच द्वारा बिजली अधिनियम की धारा 126 तथा धारा 135 से 139 के अन्तर्गत बिजली चोरी और बिजली के अनधिकृत उपयोग के मामलों में दंड तथा जुर्माना और धारा 161 के अन्तर्गत जांच एवं दुर्घटनाओं से सम्बंधित मामलों की सुनवाई नहीं की जाएगी। सभी उपभोक्ताओं से अनुरोध किया जाता है कि अपनी शिकायतों के निवारण के लिए इस अवसर का लाभ उठाएं।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?