मई 2021 के अंत तक सभी राज्यों में शुरू होने की संभावना
न्यूज डेक्स इंडिया
दिल्ली। कोविड महामारी के दौरानवृद्धजनों की समस्याओं को दूर करने के लिए, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने एल्डरलाइनयोजना के तहत प्रमुख राज्यों में राज्यवार कॉल सेंटर शुरू किए हैं। यह सुविधा 5 राज्यों जैसेउत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु और कर्नाटक में पहले से ही चालू है।तेलंगाना में, यह सुविधा एक साल से अधिक समय से काम कर रही है।
मई, 2021 के अंत तक सभी राज्यों में इस सेवा को शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है। इन कॉल सेंटरों पर टोल फ्री नंबर 14567 के जरिए संपर्क किया जा सकता है। सभी वृद्धजनों को इस सुविधा का उपयोग करने की सलाह दी जा सकती है। एल्डरलाइनटाटा ट्रस्ट और एनएसईफाउंडेशन की सहायता से संचालित एक सुविधा है।
कॉल सेंटरों की वर्तमान स्थिति
तमिलनाडु में 28 अप्रैल 2021,अधिकारियों की संख्या -8,कार्रवाई योग्य काल की संख्या-71,कितने लोगों ने सुविधा संपर्क किया -25 और आवेटनों का निपटान-15
मध्य प्रदेश में भी
28 अप्रैल 2021 से राज्य, अधिकारियों की संख्या-4, कार्रवाई योग्य कॉल की संख्या-163, कितने लोगों ने सुविधा के लिए संपर्क किया- 12 और आवेदनों का निपटान-5
राजस्थान में 28 अप्रैल 2021 से राज्य, अधिकारियों की संख्या-4, कार्रवाई योग्य कॉल की संख्या-25, कितने लोगों ने सुविधा के लिए संपर्क किया-8 और आवेदनों का निपटान-3
कर्नाटक में 28 अप्रैल 2021 से अधिकारियों की संख्या-3, कार्रवाई योग्य कॉल की संख्या-122, कितने लोगों ने सुविधा के लिए संपर्क किया-6 और आवेदनों का निपटान-1
उत्तर प्रदेश में 14 मई 2021से, अधिकारियों की संख्या-6, कार्रवाई योग्य कॉल की संख्या-94, कितने लोगों ने सुविधा के लिए संपर्क किया-13 और आवेदनों का निपटान-7 हुआ है।