सीएम ममता बैनर्जी जा पहुंची सीबीआई दफ्तर,छह घंटे रहे मौजूद,कहा मुझे भी कर लो गिरफ्तार
न्यूज डेक्स इंडिया
कोलकाता।सोमवार सुबह तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दो मंत्रियों और एक विधायक सहित चार आरोपियों की सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद प्रदर्शन और पत्थरबाजी जैसी घटनाएं सामने आई। सीबीआई ने नारदा स्टिंग प्रकरण में टीएमसी के तीन नेताओं सहित 5 आरोपियों के खिलाफ सोमवार को चार्जशीट दाखिल की। केंद्रीय जांच एजेंसी द्वारा फिरहाद हकीम, मदन मित्रा, सोवन चटर्जी, सुब्रत मुखर्जी और एसएमएच मिर्जाटी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर कोलकाता में सोमवार सुबह गिरफ्तार किया,लेकिन सभी को अदालत से अंतरिम जमानत मिल गई। नारद स्टिंग मामले में कुछ नेताओं द्वारा कथित तौर पर धन लिए जाने के मामले का खुलासा किया गया था।
नारद टीवी न्यूज चैनल के मैथ्यू सैमुअल ने 2014 में कथित स्टिंग ऑपरेशन किया था। इस स्टिंग में तृणमूल कांगेस के मंत्री, सांसद और विधायक लाभ के बदले में कंपनी के प्रतिनिधियों से कथित तौर पर धन लेते हुए दिखाई दिए थे। यह टेप पश्चिम बंगाल में 2016 के विधानसभा चुनाव से पहले सार्वजनिक हुआ था। कलकत्ता हाई कोर्ट ने स्टिंग ऑपरेशन के संबंध में मार्च 2017 में सीबीआई जांच का आदेश दिये थे।
इस मामले में दो मंत्रियों और तृणमूल कांग्रेस के एक विधायक की गिरफ्तारी के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पौने 11 बजे सीबीआई आफिस पहुंची और करीब 6 घंटे वहां मौजूद रहीं और इस बीच टीएमसी नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में पार्टी के समर्थकों ने सीबीआई दफ्तर के बाहर विरोध प्रदर्शन के साथ सुरक्षा बलों पर पत्थरबाजी की। इस दौरान मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी ने कहा कि मुझ