Home Kurukshetra News कुरुक्षेत्र का रिकवरी रेट का आंकड़ा बढ़कर 90.23 प्रतिशत,आज 266 हुए स्वस्थ

कुरुक्षेत्र का रिकवरी रेट का आंकड़ा बढ़कर 90.23 प्रतिशत,आज 266 हुए स्वस्थ

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र में कोरोना के मरीज तेजी के साथ ठीक होकर घर जा रहे है, इस जिले में कोरोना के मरीजों का रिकवरी आकंड़ा बढक़र 90.23 फीसदी पर पहुंच चुका है और मंगलवार को एक ही दिन में 266 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके है। इस जिले में अब तक 18486 मरीज कोरोना की जंग जीत चुके है। इस समय जिले में महज 1742 मरीज ही एक्टिव है।

जिला सिविल सर्जन डा. संत लाल वर्मा ने कहा कि कुरुक्षेत्र में कोरोना की जंग जीतने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है, इससे कोरोना से रिकवरी केसों में सुधार में बढौतरी हो रही है। इस समय कुरुक्षेत्र में 90.23 फीसदी मरीज ठीक होकर घर जा चुके है। इतना ही नहीं कुरुक्षेत्र में सैम्पल पाजिविटी रेट 6.27 फीसदी है। इसके साथ-साथ कुरुक्षेत्र से 266 मरीजों को ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इसके साथ-साथ कुरुक्षेत्र में कोरोना से संक्रमित 164 नए केस सामने आए है।

इतना ही नहीं कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस से संक्रमित अब तक 18486 मरीज ठीक होकर घर लौट गए है। अहम पहलू यह है कि अभी तक लिए गए 329099 में से 306504 सैम्पलों की रिपोर्ट नेगटिव आ चुकी है। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र में अलग-अलग जगहों से कोरोना वायरस से संक्रमित 164 नए केस सामने आए है और कुरुक्षेत्र में 266 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट नेगटिव आने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है और कोरोना पाजिटिव सरस्वती कालोनी खेड़ी मारकंडा निवासी 74 वर्षीय व्यक्ति, गांव थाना पिहोवा निवासी 65 वर्षीय व्यक्ति, एनआईटी कैम्पस कुरुक्षेत्र निवासी 53 वर्षीय व्यक्ति, रणजीत नगर शाहबाद निवासी 68 वर्षीय व्यक्ति और ज्योति नगर निवासी 27 वर्षीय महिला की मृत्यु हो गई है।

इस जिले में अब तक 20488 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस की जांच के लिए इस जिले से अब तक 329099 में से 306504 सैम्पल की रिपोर्ट नेगटिव आ चुकी है। इनमें से 18486 मरीज ठीक होकर घर जा चुके है और 260 कोरोना पाजिटिव मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। इस प्रकार कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस के 1742 एक्टीव केस है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?