Home Kurukshetra News सहकारिता मंत्री ने सामाजिक समरस्ता भवन के द्वितीय तल का किया शिलान्यास

सहकारिता मंत्री ने सामाजिक समरस्ता भवन के द्वितीय तल का किया शिलान्यास

by ND HINDUSTAN
0 comment

देश को आजाद करवाने में हरियाणा के वीर सैनिकों का अहम योगदान:बनवारी

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र, 14 अगस्त। हरियाणा के सहकारिता मंत्री डा. बनवारी लाल ने कहा कि देश को आजाद करवाने में हरियाणा के वीर सैनिकों का अहम योगदान रहा है। आज भी हमारी सशस्त्र सेनाओं में औसतन हर 10वां जवान हरियाणा से है, इसलिए हरियाणा के वीर सैनिकों पर पूरे देशवासियों का नाज है।  सहकारिता मंत्री डा. बनवारी लाल शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर पंचायत भवन के सभागार में डा. बीआर अम्बेडकर हैल्थ एवं एजूकेशन सोसाएटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। इससे पहले सहकारिता मंत्री डा. बनवारी लाल, भारत सरकार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के सदस्य सूरज भान कटारिया, पूर्व विधायक डा. पवन सैनी, जिला परिषद के चेयरमैन गुरदयाल सुनहेडी, थानेसर ब्लॉक समिति के चेयरमैर देवीदयाल शर्मा,भाजपा के जिला अध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर, श्री गुरू रविदास महापीठ के प्रदेशाध्यक्ष जितेन्द्र चौधरी ने गांव मथाना में निर्माणाधीन सामाजिक समरस्ता भवन के द्वितीय तल का शिलान्यास किया।  इस कार्यक्रम में डा. बीआर अम्बेडकर हैल्थ एवं सोसाएटी की तरफ से सभी मेहमानों को पगडी पहनाकर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।  सहकारिता मंत्री ने प्रदेशवासियों को स्वंतत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बधाई देते हुए कहा कि हम सभी को वीर सैनिकों के सपनों को साकार करना है। इसके लिए हमें देश और प्रदेश के लिए निस्वार्थ भाव से काम करना चाहिए। आज कोरोना महामारी से प्रभावित लोगों की सेवा करने की जरूरत है और सभी को इस वायरस से बचाव करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की गाईडलाइंस की पालना करनी होगी। उन्होंने कहा कि हमारा हरियाणा हरा-भरा हरियाणा अभियान के तहत सभी को एक-एक पौधा लगाने की जरूरत है जब हमारें प्रदेश में पौधे पेड का रूप लेंगे तो पर्यावरण स्वच्छ होगा। उन्होंने कहा कि समाज के महापुरूषो को जीवन संदेश देश की उन्नित में अहम भूमिका निभाता है। हम सभी को अपने गुरू महापुरूषों की सामाजिक जीवनी को जीवन में धारण करना चाहिए।  भारत सरकार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के सदस्य सूरज भान कटारिया ने मेहमानों का स्वागत करते हुए कहा कि इस भवन की आधारशीला गत वर्ष हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य द्वारा रखी गई थी। जहां प्रथम सभागार का कार्य पूर्ण होने की स्थिति में है।  सामाजिक समरस्ता भवन के निर्माण में सरकार का महत्वपूर्ण सहयोग रहा है। इस भवन के निर्माण से समाज के लोगों को फायदा मिलेगा। इस भवन की समाज का कोई भी व्यक्ति सेवा ले सकता है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के कारण ही इस बार मथाना की बजाए पंचायत भवन में दूसरे तल का शिलान्यास किया गया है। इस कार्यक्रम में लाडवा के पूर्व विधायक डा. पवन सैनी, भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर, जिप अध्यक्ष गुरदयाल सुनहेडी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर राम लाल आर्य, नैब सिंह बचगांव, राहुल सुविधा, राजा राम बीबयान, जगमेंद्र बिरागी, सुमेर चंद, किरण पाल, सरपंच बाबू राम, सरपंच मान सिंह,पूर्व सरपंच सुभाष, मोहन लाल, रामलाल, हितेन्द्र चौधरी, आरके राहुल, जीप सदस्य रिंकू, पूर्व प्रधान फकीर चंद, सुरेश कुमार आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?