Home Kurukshetra News तस्करी व गौकशी को लेकर गौरक्षा दल हरियाणा ने गौसेवा आयोग चेयरमैन को सौंपा ज्ञापन

तस्करी व गौकशी को लेकर गौरक्षा दल हरियाणा ने गौसेवा आयोग चेयरमैन को सौंपा ज्ञापन

by ND HINDUSTAN
0 comment

मामले में कड़ी कार्रवाई अमल लाई जाएगी : श्रवण गर्ग

न्यूज डेक्स संवाददाता

सफीदों।मेवात क्षेत्र में बढ़ती गौ तस्करी एवं गौकशी की रोकथाम की मांग को लेकर गौरक्षा दल हरियाणा ने एक ज्ञापन वीरवार को हरियाणा गौसेवा आयोग के चेयरमैन श्रवण कुमार गर्ग को उनके कैंप ऑफिस में सौंपा। इस मौके पर गौरक्षा दल के जोन अध्यक्ष योगी दीपक चौहान व जिलाध्यक्ष अनिल कुमार विशेष रूप से उपस्थित थे। गौभक्तों ने ज्ञापन में कहा कि गौरक्षा दल हरियाणा की राज्यस्तरीय ऑनलाइन वीडियो कांफ्रेंसिंग हुई थी।

इस काफ्रेंस में भाग ले रहे गौभक्तों ने गौरक्षा दल के प्रदेशाध्यक्ष आचार्य योगेंद्र महाराज के समक्ष मेवात क्षेत्र में लगातार बढ़ रही गौ तस्करी एवं गौकशी का मामला उठाया था। गौभक्तों का कहना था कि लगातार बढ़ रही इस प्रकार की घटनाओं से उनका मन बेहद दुखी है। सरकार ने जो गौवध अधिनियम कानून बनाकर उसमें कठोर प्रावधान शामिल किए गए है लेकिन उन प्रावधानों को धरातल पर नहीं उतारा जा रहा है। कानून में साफ लिखा है कि गौस्तकरी में पकड़ी गई गाडिय़ां व गौतस्कर नहीं छूटने चाहिए लेकिन उसके बावजूद गौ तस्करों के साथ-साथ उनकी गाडिय़ां तक छूट रही हैं। इसके अलावा मेवात क्षेत्र में गौभक्तों पर लगातार तस्करों द्वारा जानलेवा प्रहार किए जा रहे हैं।

उन्होंने गौसेवा आयोग चेयरमैन व सरकार से मांग की कि इन सब घटनाओं की रोकथाम के लिए गौ टास्क फोर्स बनाई जाए और इस टास्क फोर्स में गौरक्षा दल के युवाओं को शामिल किया जाए। इसके अलावा गौकसी व तस्करी रोकने के लिए वहां के उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक को सरकार की ओर से विशेष आदेश जारी करवाएं जाएं। ज्ञापन प्राप्त करके चेयरमैन श्रवण कुमार गर्ग ने गौरक्षा दल की ओर से आए पदाधिकारियों को आश्वासन दिया कि इस मामले में वे संबंधित क्षेत्र के उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक से बात करके उचित कार्रवाई करवाएंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार एवं गौसेवा आयोग गौवंश संवर्धन एवं विकास के साथ-साथ उनकी रक्षा के लिए पूरी तरह से कटिबद्ध है। गौ तस्करी व गौकसी रोकने के लिए कठोर कानून बनाए है और निश्चित तौर पर कानूनों की अनुपालना करके गौतस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?