Home Kurukshetra News 19 दिनों में लॉकडाउन के नियमों की अवहेलना करने पर 1611 लोगों के किए चालान

19 दिनों में लॉकडाउन के नियमों की अवहेलना करने पर 1611 लोगों के किए चालान

by ND HINDUSTAN
0 comment

पुलिस प्रशासन ने बिना मास्क वालों पर लगाया 8 लाख का जुर्माना

पुलिस ने 27 मामले दर्ज कर 21 लोगों को किया गिरफ्तार

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। जिलाधीश एवं अतिरिक्त उपायुक्त प्रीति ने कहा कि कुरुक्षेत्र में लॉकडाउन के नियमों की सख्ती से पालना करवाई जा रही है और जो व्यक्ति नियमों की अवहेलना कर रहा है, उसके खिलाफ कार्रवाई भी अमल में लाई जा रही है। इन नियमों की पालना करवाने के लिए पुलिस प्रशासन को सख्त आदेश दिए गए है। इन आदेशों की पालना करते हुए पुलिस प्रशासन ने मास्क ना पहनने वालों के खिलाफ विशेष अभियान भी चलाया हुआ है।

एडीसी ने आज यहां बातचीत करते हुए कहा कि कुरुक्षेत्र जिला में पुलिस प्रशासन ने 1 मई से लेकर 19 मई तक सडक़ों पर मास्क ना पहनने वाले और लॉकडाउन के नियमों की अवहेलना करने वाले 1611 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। इन लोगों पर करीब 8 लाख रुपए का जुर्माना भी पुलिस प्रशासन द्वारा लगाया गया है। इतना ही नहीं पुलिस प्रशासन ने लॉकडाउन के नियमों की अनदेखी करने पर 27 मुकदमे भी दर्ज किए है।

इन मामलों को दर्ज करके पुलिस ने 31 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा पुलिस ने 9 मई को रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी करने पर एक मामला भी दर्ज किया है। उन्होंने आमजन से अपील की है कि कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन और पुलिस अधिकारी दिन-रात प्रयास कर रहे है, इसलिए सभी लोगों को कोविड-19 की गाईडलाईंस की सख्ती से पालना करनी चाहिए और बिना वजह घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। किसी आवश्यक कार्य के लिए घर से निकलते समय सभी नागरिक मास्क अवश्य पहने और सामाजिक दूरियां बनाकर रखे तथा बार-बार सेनिटाईजर का प्रयोग करने का प्रयास करे। जब आमजन सहयोग करेंगे तो निश्चित ही कुरुक्षेत्र को कोरोना मुक्त बना पाएंगे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?