Home Kurukshetra News शिक्षा विभाग द्वारा अगस्त माह के लिए रेंकिंग जारी, चूरू जिला रहा प्रदेश में प्रथम

शिक्षा विभाग द्वारा अगस्त माह के लिए रेंकिंग जारी, चूरू जिला रहा प्रदेश में प्रथम

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स राजस्थान

जयपुर। अगस्त माह के लिए शिक्षा विभाग द्वारा संयुक्त जिला रैंकिंग जारी कर दी गई है। शाला दर्पण पर उपलब्ध डाटा के आधार पर तैयार की गई इस रैंकिंग में चूरू जिला प्रदेशभर में प्रथम स्थान पर आया है तथा जयपुर व चित्तौड़गढ़ को क्रमशः दूसरी ओर तीसरी रैंक प्राप्त हुई।  अतिरिक्त परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा, डा. रश्मि शर्मा ने राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारीयों तथा पदेन जिला परीयोजना समन्वयकों को अपने जिले ओर ब्लॉक की रेंकिंग का विश्लेषण करते हुए जिले एवं ब्लॉक के कमजोर रहे क्षेत्रों में प्रगति हेतु कार्ययोजना तैयार कर उसका प्रभावी क्रियान्वन करने हेतु निर्देशित किया। उन्होने रैंकिंग में अंतिम तीन स्थान प्राप्त करने वाले जिलों (प्रतापगढ़, कोटा, धौलपुर) में शिक्षा अधिकारियों को प्राथमिकता से सघन मॉनिटरिंग कर रैंकिंग में अपेक्षित प्रगति हेतु दिशा निर्देश भी जारी किए।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?