Home Kurukshetra News किसान आंदोलन के छह माह पूरे,बुद्ध पूर्णिमा पर मनाया काला दिवस,पंजाब में लहराए काले झंडे

किसान आंदोलन के छह माह पूरे,बुद्ध पूर्णिमा पर मनाया काला दिवस,पंजाब में लहराए काले झंडे

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

चंडीगढ़।तीन कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली की सीमाओं पर किसानों द्वारा खोले गए मोरचे के आज छह माह पूरे हो गए और यहां किसानों का संघर्ष जारी बदस्तूर जारी है। बुधवार को प्रदर्शन के छह माह पूरे होने पर काला दिवस मनाया गया। किसानों द्वारा बुद्ध पूर्णिमा को मनाए गए काले दिवस को कई राजनीतिक दलों का समर्थन मिला और संघर्ष में किसानों के साथ होने की घोषणाएं कई दिनों से हो रही है।

पंजाब,में किसानों ने अपने घरों और वाहनों पर काले झंडे लगाकर विरोध जताया। पंजाब में पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के पैतृक गांव बादल में इनके आवास पर भी काला झंडे लहराए गए। जिक्रयोग है कि कुछ पहले शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने कार्यकर्ताओं से भी अपने घरों पर काले झंडे लगाकर केंद्र सरकार के तीनों कृषि कानूनों का विरोध जताने की अपील की थी।किसानों ने बादल की अपील पर अपने अपने घरों पर काले झंडे के साथ ही केसरी खालसा पंथ का झंडा भी लहराया।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?