Home haryana कोरोना वायरस को सजगता और सावधानी के साथ ही किया जा सकता है खत्म:कपिल शर्मा

कोरोना वायरस को सजगता और सावधानी के साथ ही किया जा सकता है खत्म:कपिल शर्मा

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

शाहाबाद। एसडीएम कपिल शर्मा ने कहा कि कोरोना लक्षण दिखाई देने पर अपना टैस्ट करवाने वाले व्यक्ति टेस्ट की रिपोर्ट आने तक अपने घर में सैल्फ आइसोलेशन में रहें, जिससे की अगर उस व्यक्ति की रिपोर्ट पोजिटिव आती है तो इस दौरान अन्य लोगों को संक्रमित न कर पाएं। कोरोना को रोकने में यह सावधानी बहुत ही कारगर सिद्घ होगी।

एसडीएम कपिल शर्मा ने बुधवार को बातचीत करते हुए कहा कि कोविड-19 के केस पिछले कुछ दिनों में बढ़े है उससे सभी लोगों की जिम्मेवारी बढ़ गई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ सम्बन्धित नोडल अधिकारी उन लोगों के लगातार सम्पर्क में रहे जो कोरोना पोजिटिव आने के बाद होम आइसोलेशन में हैं।

ऐसे रोगियों को सामान्य गाईड लाईन के बारे में बताए और उनसे बातचीत करते रहे। समय-समय पर उनका हाल-चाल पूछते रहे। उपमंडल के अन्य सम्बन्धित अधिकारी भी इसी प्रकार अपने-अपने क्षेत्र के होम आइसोलेट रोगियों से फोन पर सम्पर्क कर उनसे बातचीत करते रहे और उनका हालचाल जाने। लोगों को मास्क पहनने, सोशल डिस्टेसिंग के नियमों का पालन करने, कोविड-19 गाईड लाईन का पालन करने तथा टीकाकरण के बारे में जागरूक करे।

उन्होंने कहा कि उपमंडल के नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए गए है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में बैंकों, रेस्टोरेंन्ट, बैंक्वीट हॉल आदि स्थानों पर जहां पर भीड़ होने सम्भावना हो, ऐसे स्थानों पर विशेष नजर रखें तथा कोविड-19 प्रोटोकॉल की पालना सुनिश्चित करें। मेक्रों केन्टेमेन्ट जोन में रह रहें पॉजिटिव मरीज घर में ही रहें। यह भी सुनिश्चित किया जाए, ऐसे संक्रमित व्यक्ति घर से बाहर न निकलें, इसके लिए भी समय-समय पर औचक निरीक्षण किया जाए।

उन्होंने कहा कि जिला आयुर्वेदिक अधिकारी को निर्देश दिए गये हैं कि वे शारीरिक क्षमता और दक्षता बढ़ाने के लिए होम आइसोलेशन में रह रहें पॉजिटिव रोगियों को काढ़ा आदि आयुर्वेदिक जड़ी बूटियां उपलब्ध करवाएं तथा अन्य लोगों को भी इस बारे में जागरूक करें कि वे आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों का सेवन कर अपनी इम्यूनिटी को बढ़ाएं।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?