Home Kurukshetra News श्री कृष्ण कृपा परिवार की ओर से संकीर्तन आयोजन

श्री कृष्ण कृपा परिवार की ओर से संकीर्तन आयोजन

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र।गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद के मार्गदर्शन में सेवारत श्री कृष्ण कृपा परिवार द्वारा सुरेंद्र दहिया तथा पवन सैनी के व्यापारिक प्रतिष्ठान अमन पैलेस पर संकीर्तन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्री कृष्ण कृपा गोशाला एवं सेवा समिति के संकीर्तन प्रमुख सुनील वत्स के नेतृत्व में भजन मंडली ने राधा और कृष्ण भाव के भजन सुनाकर उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। राधा भाव के भजनों का श्रद्धालुओं ने खूब आनंद उठाया। सुनील वत्स ने बताया कि भजन संध्याओं का आयोजन गो सेवा के लिए किया जाता है। इन भजन संध्याओं में जो भी पैसा चढ़ता है, वह श्री कृष्ण कृपा गोशाला में गायों पर खर्च किया जाता है।

उन्होंने कहा कि गीता मनीषी के सानिध्य में श्री कृष्ण कृपा परिवार गाय सेवा और गीता प्रचार में सेवारत है। इस संकीर्तन में समिति के प्रधान हंसराज सिंगला, सतीश डोगरा,दीपक आहूजा, पवन भारद्वाज, रमाकांत शर्मा, डॉ. उमा गोड़, मनोज खुराना, अनीता शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, नायब सिंह, ममता आहुजा, भावना, सविता वत्स, बिमला नरूला, सुखदेव, मंगत राम मेहता, अंकित और तरुण धमीजा सहित अनेक लोगों ने भा‌ग लिया। संकीर्तन के समापन पर सुरेंद्र दहिया की ओर से भंडारा आयोजित किया गया। समिति की ओर से संकीर्तन के आयोजक परिवारों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?