Home Kurukshetra News जाहरवीर गुगा पीर मैढी के वार्षिक मेले को लेकर लगाई धारा 144

जाहरवीर गुगा पीर मैढी के वार्षिक मेले को लेकर लगाई धारा 144

by ND HINDUSTAN
0 comment

कोविड- 19 को लेकर कानून व्यवस्था बनाएं रखने के लिए 18 अधिकारियों को नियुक्त किया डयूटी मैजिस्ट्रेट- खड़गटा

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र 16 अगस्त।  जिलाधीश एवं उपायुक्त धीरेन्द्र खडगटा ने कहा कि कोरोना वायरस का संक्रमण पूरे विश्व में दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। कोरोना वायरस का संक्रमण संक्रमित व्यक्ति के सम्पर्क में आने और उसके द्वारा छुई गई वस्तुओं को दुसरे व्यक्ति द्वारा छुने से फैलता है। इसलिए कुरुक्षेत्र में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारतीय दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 22(1) व 23(2) के तहत प्रदत शक्तियों का प्रयोग करते हुए विभिन्न क्षेत्रों के लिए 18 अधिकारियों को 16 अगस्त  से 31 अगस्त 2020 तक डयूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त किया जाता है।  अहम पहलु यह है कि जिलाधीश ने 17 अगस्त को एलएनजेपी अस्पताल के पास लगने वाले जाहर वीर गुगापीर माडी को लेकर धारा 144 लगाने के आदेश जारी किए है।  जिलाधीश ने जारी आदेशों में कहा है कि जाहरवीर गुगा समिति के प्रधान ने अनुरोध किया है कि एलएनजेपी अस्पताल के पास 17 अगस्त को जाहरवीर गुगा माडी का वार्षिक मेला हर वर्ष भाद्रपद कृष्णा की त्र्योदशी को लगता है इस मेले में ग्रामीण क्षेत्र के भारी संख्या में श्रद्घालु पूजा करने के लिए आते है। इस अनुरोध पर संज्ञान लिया गया है और कोविड-19 को जहन में रखते हुए भारतीय दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के अंतर्गत आने वाली शक्तियों के अंतर्गत जाहरवीर गुगा माडी नजदीक एलएनजेपी अस्पताल कुरुक्षेत्र के वार्षिक मेले के आयोजन पर 20 से अधिक व्यक्तियों के एकत्रित होने पर प्रतिबंध लगाया जाता है। इन आदेशों की अवहेलना करने पर आईपीसी की धारा 188 के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।  उन्होंने जारी आदेशों में कहा कि थाना केयूके क्षेत्र के लिए कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड से राजीव शर्मा, थाना शहर थानेसर क्षेत्र के लिए एचबीवीपीएनएल के उपमंडल अभियंता जसबीर चौहान, थाना सदर थानेसर क्षेत्र के लिए हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के कार्यकारी अभियंता सतीश कुमार, थाना लाडवा क्षेत्र के लिए नायब तहसीलदार लाडवा सुरेश कुमार को डयूटी मैजिस्टे्रट नियुक्त किया जाता है। उन्होंने कहा कि थाना बाबैन क्षेत्र के लिए बीडीपीओ बाबैन आशुतोष, थाना शाहबाद क्षेत्र के लिए नायब तहसीलदार शाहबाद परमिन्द्र सिंह, थाना झांसा क्षेत्र के लिए उपमंडल अभियंता लोक निर्माण विभाग सुरेन्द्र सिंह, थाना इस्माईलाबाद क्षेत्र के लिए जिला विपणन एवं प्रवर्त अधिकारी राजीव चौधरी, थाना पिहोवा क्षेत्र के लिए तहसीलदार पिहोवा चेतना चौधरी, थाना शहर पिहोवा के लिए खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी नरेन्द्र, उपसहायक रजिस्ट्रार सहकारी समितिया मांगे राम  को उप पुलिस अधीक्षक थानेसर, कार्यकारी अभियंता पीडब्लयूडी बीएंडआर अमित मलिक को उप पुलिस अधीक्षक-2 कुरुक्षेत्र, जिला नगर योजनाकार सतीश पुनिया को उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कुरुक्षेत्र, उपमंडल अभियंता जनस्वास्थ्य विभाग विनोद आर्य को उप पुलिस अधीक्षक कुरुक्षेत्र-3, ईफको कुरुक्षेत्र के मैनेजर शमशेर सिंह को उप पुलिस अधीक्षक लाडवा, मारकंडा नेशनल कालेज शाहबाद के प्रिंसीपल अशोक को उप पुलिस अधीक्षक शाहबाद, उपमंडल अभियंता एचवीपीएनएल पिहोवा नितिन अग्रवाल को उप पुलिस अधीक्षक पिहोवा के लिए डयूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त किया जाता है। उन्होंने कहा कि सभी डयूटी मैजिस्टे्रट अपने-अपने क्षेत्र के थाना प्रबंधकों व उप पुलिस अधीक्षक से सम्पर्क स्थापित करना सुनिश्चित करेंगे। इसके साथ-साथ सभी थाना प्रबंधक व उप पुलिस अधीक्षक भी डयूटी मैजिस्ट्रेट से तालमेल बना कर रखेंगे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?