दलहन व तिलहन में आत्मनिर्भरता के लिए नई नीति आएंगी- तोमर
प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में हर देशवासी के मन में जज्बा पैदा हुआ है
न्यूज डेक्स इंडिया
दिल्ली केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत सरकार की सफलता के 7वर्ष पूरे होने के साथ-साथ प्रधानमंत्री के दृढ़ संकल्प के परिणामस्वरूप भारत मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है।आमजन की भागीदारी देश के विकास में बढ़ रही है औरहर व्यक्ति के मन में एक जज्बा उत्पन्न हुआ है कि उसे भी अपनी योग्यता, दक्षता,ऊर्जा से देश के लिए कोई ना कोई काम करना चाहिए।
तोमर ने कहा कि हमारे देश में खाद्यान्न की प्रचुरता है, यह भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के अनुसंधान, किसानों के परिश्रम व सरकार कीकृषि हितैषी नीतियों का सद्परिणाम है। हमें दलहन, तिलहन व बागवानी फसलों के क्षेत्र में और काम करने की जरूरत है। दलहन व तिलहन में आत्मनिर्भरता के लिए नई नीति आएंगी। प्रधानमंत्री जी ने इस बात पर बल दिया है। उनका कहना है कि आयात पर हमारी निर्भरता कम हो तथा हम कृषि उत्पादों का निर्यातज्यादा से ज्यादा बढ़ाएं। बीजों की नई किस्मों का इसमें विशेष योगदान होगा।