Home haryana उदयभान और हुड्डा वृन्दावन पहुंचे बांके बिहारी की शरण में,मंदिर में की पूजा-अर्चना

उदयभान और हुड्डा वृन्दावन पहुंचे बांके बिहारी की शरण में,मंदिर में की पूजा-अर्चना

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स हरियाणा

चंडीगढ़। सांसद दीपेन्द्र हुड्डा और हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष चौ. उदयभान ने प्रदेश कांग्रेस का कार्यभार संभालने से पहले आज वृंदावन के सुप्रसिद्ध बांके बिहारी जी के मंदिर में दर्शन-पूजन कर हरियाणा की जनविरोधी सरकार के खिलाफ संघर्ष करने और हरियाणा की जनता की सेवा करने के लिए आशीर्वाद माँगा।उल्लेखनीय है कि नव-नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष चौ. उदयभान आगामी 4 मई को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, दीपेन्द्र हुड्डा, पार्टी विधायकों, पूर्व विधायकों, पूर्व मंत्री व हज़ारों कार्यकर्ताओं के साथ चंडीगढ़ में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर कार्यभार ग्रहण करेंगे।

उनके अध्यक्ष बनने के साथ ही प्रदेश कांग्रेस में नयी टीम के गठन के बाद से ही कार्यकर्ताओं में जबर्दस्त उत्साह और  जोश देखने को मिल रहा है। प्रदेश भर के कांग्रेस कार्यकर्त्ता जगह-जगह उनका स्वागत करने की तैयारियां कर रहे हैं।इस अवसर पर उनके साथ प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जितेन्द्र भारद्वाज, कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा, पूर्व विधायक ललित नागर भी मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?