Home Kurukshetra News गीता धाम कुरुक्षेत्र में 365 दिन चलेगा सायं कालीन भंडारा:सुधा

गीता धाम कुरुक्षेत्र में 365 दिन चलेगा सायं कालीन भंडारा:सुधा

by ND HINDUSTAN
0 comment

विधायक सुभाष सुधा ने गीता धाम में सायं कालीन भंडारा कार्यक्र्रम का किया शुभारंभ

भक्तजनों को पशु-पक्षियों के लिए भी भोजन और पानी की व्यवस्था करने की अपील की

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। थानेसर विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि कोरोना की इस विकट परिस्थति में समाजसेवी संस्थाओं के सहयोग से शहर में गीता धाम कुरुक्षेत्र में अब 365 दिन भंडारे का आयोजन किया जाएगा। जिसमें जरूरतमंद लोगों के लिए दिन रात भोजन पानी की व्यवस्था की जाएगी। विधायक सुभाष सुधा मंगलवार को देर सायं गीता धाम में आयेाजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।

इससे पहले विधायक सुभाष सुधा, गीता धाम से सुदर्शन माता, कुसम माता ने विधिवत रूप से 365 दिन गीता धाम में चलने वाले सांय कालीन भंडारे का शुभारंभ किया। इसके उपरांत विधायक सुभाष सुधा ने गीता धाम के प्रांगण में पौधा रोपण कर लोगों को पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संदेश भी दिया। इस भंडारे के लिए 365 दानी सज्जनों और भक्तजनों ने भंडारे के लिए पहले से ही बुकिंग करवा ली है।

इन सभी भक्तजनों और दानी सज्जनों को अपील की गई है कि अपने-अपने घरों की छत या आस-पास के क्षेत्र में पशु-पक्षियों के लिए खाने और पानी की व्यवस्था जरूर करे। विधायक ने गीता धाम के संचालकों और भक्तजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कोरोना काल में भी गीता धाम में रोजाना जरूरतमंदों को भोजन खिलाया गया और इस संस्था की तरफ से हर प्रकार के धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रमों में सरकार और प्रशासन का सहयोग किया।

अब गीता धाम में कोरोना काल जैसे कठिन समय में 365 दिन भंडारा लगाने का जो कार्यक्रम शुरू किया है वह सरहानीय कदम है, इससे जरूरतमंदों को भरपेट भोजन मिल पाएगा। इस प्रकार की संस्थाओं से अन्य संस्थाओं को भी प्रेरणा मिलेगी। इस मौके पर श्रीराम राईसमिल तरावडी रविन्द्र सिंगला, संजय सिंगला,अजय गोयल, अशोक गोयल, विकास मित्तल, सुभाष गोपाल, सोनू मित्तल, मनोज कुमार, सुभाष सैनी, नरेन्द्र कुमार, सौरभ चौधरी आदि उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?