न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र।महाराजा अग्रसेन सीनियर पब्लिक स्कूल थानेसर में 7 दिवसीय ऑनलाइन समर कैम्प का आयोजन किया गया। यह समर कैम्प 10 जून तक चलेगा। समर कैम्प के पहले दिन स्कूल प्रबंधन समिति प्रधान चंद्रभान गुप्ता ने उद्घाटन किया तथा सभी विद्यार्थियों का कैम्प में भाग लेने के लिए उत्साहवर्धन किया।
प्रधानाचार्या डा. अमिता शर्मा ने प्रधान चंद्रभान का स्वागत करते हुए कैम्प में करवाई जाने वाली विभिन्न गतिविधियों आर्ट एंड क्राफ्ट, कैलीग्राफी, योग, नृत्य इत्यादि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि किस प्रकार शिक्षक जूम ऐप के माध्यम से विद्यार्थियों को शैक्षणिक व अन्य गतिविधियां बड़ी मेहनत व लग्न के साथ करवा रहे हैं।
सभी विद्यार्थी ऑनलाइन शिक्षा ग्रहण करने के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भी रुचि दिखा रहे हैं और बढ़-चढकर भाग ले रहे हैं। इस अवसर पर गोपाल दास गोयल, भूषण पाल मंगल, रामकुमार गोयल, अशोक बंसल, जंगबहादुर सिंगला, विकास बंसल इत्यादि मौजूद रहे।