न्यूज डेक्स संवाददाता
रोहतक। रोहतक के रेलवे स्टेशन पर ईएमयू पैसेंजर ट्रेन पटरी से उतरी गई। सौभाग्यवश इस ट्रेन में कोई भी यात्री मौजूद नहीं था। रोहतक-दिल्ली ईएमयू ट्रेन दोपहर 12 बजे दिल्ली से रोहतक पहुंची थी। यह ट्रेन चार बजे शाम को वापस दिल्ली के लिए रोहतक से रवाना होनी थी,मगर शंटिंग के दौरान यह ट्रेन पटरी से उतर गई।रेलवे स्टाफ से पता चला है कि इस ट्रेन को ट्रैक खाली करने के लिए यार्ड में ले जाया जा रहा था। इसी दौरान अगले कोच के चार पहिये पटरी से नीचे उतर गए। रेलवे के उच्चाधिकारियों को इसकी सूचना दे दी गई है। ट्रेन के पहिए पटरी से कैसे उतरे? इसकी जांच रेलवे अधिकारी कर रहे थे।