Home haryana जेजेपीःबुद्धिजीवी प्रकोष्ठ में महत्वपूर्ण नियुक्तियां, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ में सभी 22 जिलाध्यक्षों समेत 29 पदाधिकारी

जेजेपीःबुद्धिजीवी प्रकोष्ठ में महत्वपूर्ण नियुक्तियां, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ में सभी 22 जिलाध्यक्षों समेत 29 पदाधिकारी

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स हरियाणा

चंडीगढ़। जननायक जनता पार्टी ने अपने संगठन में विस्तार करते हुए बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ में कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की है। जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष प्रो. रणधीर चीका व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने विचार-विमर्श के बाद 29 पदाधिकारियों की नियुक्तियों की सूची जारी की।

जेजेपी बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ में वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष के पद की जिम्मेदारी हिसार निवासी सहदेव यादव, कुरुक्षेत्र निवासी डॉ. रणपाल, सोनीपत निवासी निर्मल लाठर, रोहतक निवासी प्रो. एसएस अहलावत व होडल निवासी प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन हरियाणा के अध्यक्ष देवेंद्र सरोत को सौंपी गई है।

वहीं सोनीपत निवासी डॉ. मोनिका वर्मा को प्रदेश प्रधान महासचिव तथा मनजीत खासा को प्रदेश संगठन सचिव बनाया गया है। पार्टी ने बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ में सभी 22 जिला प्रधानों की भी नियुक्तियां कर दी है। इनमें अंबाला में डॉ. रविंद्र सहगल, भिवानी में प्रो. करण सिंह, दादरी में राम कुमार, फतेहाबाद में निर्मल सिंह, फरीदाबाद में सतीश कुमार फोगाट व गुरुग्राम में रमेश कुमार जिला अध्यक्ष होंगे।

वहीं हिसार में गुलाब सिंह, झज्जर में धर्मेंद्र गुलिया, जींद में डॉ. सतबीर खटकड़, कैथल में सुरेश राणा, कुरुक्षेत्र में रुद्र कुमार गुर्जर को जिला प्रधान बनाया गया है। इसी तरह करनाल में एडवोकेट जयपाल दुहन, महेंद्रगढ़ में सुरेंद्र ढिल्लों, नूंह में राकेश यादव, पलवल में बिजेंद्र सिंह सरोत व पंचकुला में केसी भारद्वाज को जिला प्रधान की जिम्मेदारी दी गई है।

इनके अलावा पानीपत में अजमेर सिंह गल्यान, रेवाड़ी में धर्मपाल देसवाल, रोहतक में डॉ. प्रीत सिंह, सिरसा में यग्यदत्त वर्मा, सोनीपत में जय भगवान अंतिल और यमुनानगर में डॉ. जरनैल सिंह पंजेठा जिला अध्यक्ष होंगे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?