न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र। द्रोणाचार्य डिग्री कॉलेज कुरुक्षेत्र में कला संकाय विभाग द्वारा राष्ट्रीय वार्ता का आयोजन करवाया गया। वार्ता का विषय करोना महामारी पर भारत की अवलोकन दृष्टि एवं प्रतिक्रिया रहा। इस राष्ट्रीय वार्ता के संयोजक डॉ बलविंदर सिंह ने वार्ता का शुभारंभ करते हुए वार्ता में उपस्थित महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अरुण पुनियानी कॉलेज प्रधान सोम सचदेवा विपिन अग्रवाल पुरुष चौधरी एवं कोमलदीप कौर एवं इस वार्ता में सम्मिलित होने वाले सभी अतिथि गण एवं विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए मुख्य वक्ता एवं मुख्य अतिथि का परिचय दिया। इस वार्ता मे देशभर से विभिन्न शिक्षाविदों ने ऑनलाइन जुड़कर कोरोना महामारी से संबंधित एवं शिक्षा से जुड़ी विभिन्न रणनीतियों पर चर्चा की।
वेबिनार का शुभारंभ कॉलेज प्रधान सोम सचदेवा, विपिन अग्रवाल, पोरस चौधरी, कोमलदीप कौर व प्राचार्य डॉ. अरुण पुनियानी ने किया । वेबिनार के मुख्य अतिथि केयू के आईआईएचएस इंस्टीट्यूट के एसोसिएट प्रो. व केयू ईसी सदस्य डॉ. विवेक चावला ने कोरोना को रोकने के लिए नागरिकों, मीडिया, चिकित्सकों और राजनेताओं की सकारात्मक भूमिका के बारे में बताया ।
उन्होंने कहा कि कोरोना ने भारत को आर्थिक व सामाजिक दोनों तौर पर प्रभावित किया है । पंजाब यूनिवर्सिटी पंजाब के डॉ. इंद्रजीत सिंह चहल ने कहा कि कोरोना के कारण देश के नागरिकों को अलग-अलग चुनौतियों का सामना करना पड़ा। मुख्य वक्ता पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला के डॉ. केवल कृष्ण ने बताया कि कैसे कोरोना ने दक्षिण-एशिया की सामाजिक व आर्थिक व्यवस्था को प्रभावित किया है । उन्होंने कहा कि कोरोना के कारण लोगों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ा ।
चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय भिवानी के राजनीति शास्त्र के विभागाध्यक्ष डॉ. कुलदीप कुमार मेहंदीरत्ता ने कहा कि कोरोना ने सभी देशों की विदेश नीति को प्रभावित किया । गर्ल्स कॉलेज वर्धमान पश्चिम बंगाल के डॉ. अभिषेक करमाकर ने बताया कि भारत कैसे कोरोना महामारी से निपट रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना के बाद दुनिया चीन केंद्रित हो गई है ।
रिसोर्स पर्सन के रूप में डायमंड हर्बल महिला विश्वविद्यालय पश्चिम बंगाल से राजनीतिक विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ. प्रसन्नजीत पाल ने बताया कि कैसे कोरोना ने ग्लोबल मेडिकल एमरजेंसी को प्रभावित किया । योग अध्ययन केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश धर्मशाला के निदेशक डॉ. हरबंस सिंह ने बताया कि कैसे कोरोना काल के दौरान धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ।
वेबिनार के संयोजक डॉ. बलविंद्र सिंह ने बताया कि वेबिनार के दौरान कोरोना के देश के विभिन्न क्षेत्रों पर पड़े प्रभावों पर शिक्षाविदों ने चर्चा की । वेबिनार में डॉ. इंदू चौहान, डॉ. सुनीता बौद्ध और डॉ. वीरपाल सिंह सहित कई शिक्षाविद् मौजूद रहे ।